InternationalKabul में स्कूल के पास विस्फोट, हमले में 42 बच्चे घायल, देखें...

Kabul में स्कूल के पास विस्फोट, हमले में 42 बच्चे घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मिशन ने शैक्षणिक केंद्र के पास बच्चों के घायल होने की पुष्टि की है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार घायल बच्चों की उम्र 9 से 14 वर्ष के बीच है। इससे पहले काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया था कि सोमवार को एक हथगोले से विस्फोट में कई बच्चे घायल हुए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। दुजारिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र मिशन ने भी विस्फोट की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की मांग की है। अफगान मीडिया ने इससे पहले बताया था कि विस्फोट में करीब 50 बच्चे घायल हुए।

ये विस्फोट राजधानी के अल्पसंख्यक हजारा समुदाय बहुल इलाके में हुआ। अफगानिस्तान में हजारा समुदाय की आबादी करीब नौ प्रतिशत है। यह समुदाय देश में लंबे समय से हमलों और उत्पीड़न का सामना कर रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के पांच खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा हो गया।...