नई दिल्ली: रुस के सुदूर पूर्व तट पर आज भूकंप के झटके लगे। इनमें सबसे ज्यादा तीव्रता 7.4 की थी। भूकंप के झटकों के बाद अमेरिका भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। सुनामी की चेतावनी पेट्रोपावलोव्सक-कामचत्स्की से 300 किलोमीटर के दायरे में तटीय क्षेत्रों में लागू हुई है। पहले रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता और 6.7 तीव्रता वाला भूकंप आया। जिसके बाद सुनामी की चेतावनी नहीं दी थी, लेकिन इसके बाद जैसे ही 7.4 तीव्रता का भूकंप आया तो USGS को चेतावनी जारी कर दी।
जारी की रिपोर्ट में कहा गया है कि सुनामी चेतावनी क्षेत्र पेट्रोपावलोव्सक-कामचत्स्की शहर से दूर प्रशांत महासागर में भूकंप के केंद्र के 300 किलोमीटर के दायरे में तटीय क्षेत्रों के लिए लागू हुई है। अमेरिका का अलास्का राज्य इस रुसी शहर से बेरिंग सागर के पार स्थित है लेकिन कोई भी अमेरिकी क्षेत्र अलर्ट क्षेत्र में नहीं आया है यानी की अमेरिका की जमीन पर इस सुनामी में आने की कोई उम्मीद नहीं है। USGS ने कहा है कि शुरुआती भूकंपों के बाद कई झटके आए जिनमें 6.7 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी शामिल है।
ये रहा भूकंप का केंद्र
आपको बता दें कि भूकंप का केंद्र कामचटका क्षेत्र की राजधानी पेट्रोपावलोव्सक-कामचत्सकी से करीबन 140 किलोमीटर पूर्व में था। कामचटका प्रायद्वीप प्रशांत और उत्तरी अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटों का मिलन बिंदु है। यह इसे भूकंपों के लिए बहुत सेंसिटिव क्षेत्र बनाता है। 1900 के बाद से इस क्षेत्र में 8.3 या उससे ज्यादा तीव्रत के सात बड़े भूकंप आए हैं।
