Girl in a jacket
HomeNationalAmbulance की टक्कर से 2 कांवड़ियों की मौत, एक गंभीर घायल

Ambulance की टक्कर से 2 कांवड़ियों की मौत, एक गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबादः जिले से एक दुखद मामला सामने आया है। जहां, मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक एंबुलेंस ने स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे वाहन सवार 2 कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

जानकारी देते पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मोदीनगर थाना क्षेत्र के कदराबड़ा के पास दिल्ली-मेरठ रोड पर एक रेस्टोरेंट के सामने शनिवार रात करीब 11.45 बजे एक तेज रफ्तार निजी एम्बुलेंस ने विपरीत दिशा से आ रहे कांवड़ियों की स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें तीनों कांवड़िये घायल हो गए। तीनों श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लाने हरिद्वार जा रहे थे, जबकि मेरठ के एक अस्पताल में मरीज को छोड़ने के बाद एम्बुलेंस विपरीत दिशा से आ रही थी।

घायलों को एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया और एक का गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है। तिवारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन और रितिक के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी गई है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के माता-पिता को सूचित कर दिया है और वे गाजियाबाद पहुंच गए।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -