Girl in a jacket
HomeHimachalडॉ. राज बहादुर ने कहा, मोहाली में ही उपलब्ध रहेंगे मरीजों के...

डॉ. राज बहादुर ने कहा, मोहाली में ही उपलब्ध रहेंगे मरीजों के लिए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं स्पाइन सर्जन डॉ. राज बहादुर ने कहा कि वह फिलहाल मोहाली स्थित स्पाइन सेंटर में ही सेवाएं दे रहे हैं और वहीं मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। ऊना में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने पहुंचे, डॉ राज बहादुर ने कहा कि उन्हें हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि वह मोहाली छोड़ चुके हैं। डॉ. राज बहादुर ने कहा कि वह केवल महीने में एक या दो बार ही ऋषिकेश जाते हैं और वह भी विशेष बैठकों या मार्गदर्शन संबंधी कार्यों के लिए।

डॉ. राज बहादुर ने कहा कि मैं अपने मरीजों को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मैं मोहाली स्पाइन सेंटर में नियमित रूप से उपलब्ध हूं। ऋषिकेश की जिम्मेदारी मुख्यतः प्रशासनिक और मार्गदर्शन से जुड़ी है। मेरा प्राथमिक कार्य मरीजों की सेवा करना है और इसके लिए मैं मोहाली में ही रहूंगा।

गौरतलब है कि डॉ. राज बहादुर देश के जाने-माने स्पाइन विशेषज्ञ हैं और उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -