Haryana Govtसेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के लिए डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रदेशवासियों...

सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के लिए डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रदेशवासियों से किया आह्वान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर प्रदेशभर में ‘एक दीया–एक आशीर्वाद’ की भावना के साथ विशेष आयोजन किए जाएंगे। प्रमुख पर्यटन परिसरों एवं चयनित पर्यटन स्थलों के साथ सहकारिता विभाग की प्रमुख संस्थाओं, विरासत एवं ऐतिहासिक स्थलों तथा प्रदेश की जेलों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान को लेकर डॉ. अरविंद शर्मा ने वीडियो संदेश जारी करते हुए प्रदेशवासियों से सेवा, संकल्प और जनभागीदारी की इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हो रहा यह अभियान सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी से सेवा के इस संकल्प को और मजबूत बनाए।

‘एक दीया–एक आशीर्वाद’ की भावना के साथ प्रज्वलित होने वाला प्रत्येक दीया सेवा, संकल्प, सकारात्मकता तथा देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना का प्रतीक बनेगा। इस पहल से पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं, सहकारी संस्थानों में सदस्यों एवं कर्मचारियों तथा जेल परिसरों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा।

मोदी का मूल मंत्र जनसेवा, योजनाओं से लोगों के जीवन में आया बदलाव

डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र जनसेवा रहा है। इसी भावना के साथ केंद्र सरकार ने ऐसी नीतियों एवं योजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिनसे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

‘सेवा के 25 वर्ष–हरियाणा पर्यटन की नई उड़ान’ की दिखेगी झलक

पर्यटन विभाग द्वारा अभियान के तहत ‘सेवा के 25 वर्ष–हरियाणा पर्यटन की नई उड़ान’ थीम पर प्रमुख पर्यटन परिसरों में फोटो एवं डिजिटल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें हरियाणा के पर्यटन विकास, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले, कुरुक्षेत्र-ज्योतिसर, पिंजौर, मोरनी, धोसी पहाड़ी तथा फार्म एवं ग्रामीण पर्यटन की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Sonalika में घुसा तेंदुआ, घटना CCTV में कैद, देखें वीडियो

होशियारपुरः नसराला के पास इंटरनेशनल ट्रैक्टर फैक्टरी में तेंदुए...

विमान हादसा: फ्लोरिडा जा रहा सेसना प्लेन मिसिसिपी तट के पास क्रैश, 2 बच्चों समेत 6 लोग लापता

वाशिंगटनः अमेरिका के मिसिसिपी तट के पास हॉर्न आइलैंड...

Punjab News: पत्नी को मनाने पहुंचे पति का विवाद, सास का कुचलकर कत्ल, देखें वीडियो

होशियारपुरः मोहल्ला न्यू दीप नगर में पत्नी को मनाने...

डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर मां और 12 वर्षीय बेटी की चाकू से मारकर हत्या

गाजीपुरः नंदगंज थाना क्षेत्र के धारवां गांव में बुधवार...

Punjab News: Sonalika में घुसा तेंदुआ, घटना CCTV में कैद, देखें वीडियो

होशियारपुरः नसराला के पास इंटरनेशनल ट्रैक्टर फैक्टरी में तेंदुए के दिखने और रिहायशी व औद्योगिक इलाका निवासियों में दहशत...

गो तस्करों की कार और बोलेरो की आमने-सामने से भिड़ंत, एक की मौत और तीन घायल, लगाए आरोप

नूंहः नूंह में एक बार फिर पुलिस और गो तस्करों के बीच घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें गो तस्करों...

विमान हादसा: फ्लोरिडा जा रहा सेसना प्लेन मिसिसिपी तट के पास क्रैश, 2 बच्चों समेत 6 लोग लापता

वाशिंगटनः अमेरिका के मिसिसिपी तट के पास हॉर्न आइलैंड के पास एक सेसना विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान...

Punjab News: पत्नी को मनाने पहुंचे पति का विवाद, सास का कुचलकर कत्ल, देखें वीडियो

होशियारपुरः मोहल्ला न्यू दीप नगर में पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने कहासुनी के बाद सास को टेंपों ट्रैवलर...