Himachal Govt
Unaसंस्कृत सप्ताह के अवसर पर  जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

संस्कृत सप्ताह के अवसर पर  जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संस्कृत सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूरकलां में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन  किया गया। जिला भाषा अधिकारी ऊना निक्कू राम ने बताया कि कार्यक्रम में जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय स्तरीय गीतिका गायन, श्लोकोच्चारण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

उन्होंने बताया कि गीतिका गायन प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चराड़ा की छात्रा मीत ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोलियां पुरोहितां की छात्रा अरुषि शर्मा ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा की छात्रा हर्षिता ने तृतीय तथा डीएवी विद्यालय लाठियाणी की छात्रा याशिका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें संस्कार आदर्श विद्यालय बंगाणा की छात्रा रशिका ने प्रथम, स्वामी विवेकानंद विद्यालय गगरेट की छात्रा परी ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरुहीं की छात्रा खुशबू ने तृतीय तथा चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल ऊना की छात्रा एंजल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिपोह मिसरां की छात्रा रूहानी धीमान एवं संस्कार आदर्श विद्यालय बंगाणा की छात्रा अमानत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूरकलां की छात्रा ज्योति एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोह के छात्र रामेश्वरम नाथ ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसाल की छात्रा दिव्या, डीएवी विद्यालय लाठियाणी की छात्रा आकृति एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली की छात्रा अक्षरा ने तृतीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेत की छात्रा आंचल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की छात्रा खुशी ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगोली की छात्रा वंशिका एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली के छात्र हर्ष कौंडल ने द्वितीय, स्वामी विवेकानंद विद्यालय गगरेट के छात्र भूषण ने तृतीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरुहीं की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिताओं के लिए शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. बृजमोहन, बालकृष्ण सोनी, सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय डोहगी के सहायक आचार्य डॉ. मुकेश शर्मा एवं डॉ. नरेंद्र कुमार, राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी के सहायक आचार्य  गोविंद, विश्वेश्वरानंद विश्वबंधु भारत भारती एवं वैदिक शोध संस्थान, होशियारपुर के सहायक आचार्य  नीरज तथा शिक्षा विभाग से डॉ. अमित सरोच एवं डॉ. मुकेश कुमार निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।

डॉ. शिव कुमार ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला भाषा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद किया। प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

गुरुग्राम में ईवी वाहनों का फ्री पंजीकरण हुआ शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने...

Harpal Cheema ने बिजली विभाग सहित विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो...

जन शिकायतों की अनदेखी पर एक्सईन को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पशुपालन विभाग में चार नवनियुक्त उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब सिविल सचिवालय में विभाग...

गुरुग्राम में ईवी वाहनों का फ्री पंजीकरण हुआ शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की नई कर छूट नीति लागू होने के साथ ही...

अनोखे अंदाज में गोरिल्ला का रूप धारण कर जिला परिषद की बैठक में पहुंचे पार्षद, देखें वीडियो

शहर के कई मुद्दों को लेकर उठाई आवाज सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में जिला परिषद की बैठक के दौरान जिला...

Harpal Cheema ने बिजली विभाग सहित विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी...