शहर के कई मुद्दों को लेकर उठाई आवाज
सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में जिला परिषद की बैठक के दौरान जिला पार्षद संजय बड़वासनीया अलग अंदाज में नजर आए। वह गोरिल्ला का रूप धारण करके बैठक में पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
अनोखे अंदाज में गोरिल्ला का रूप धारण कर जिला परिषद की बैठक में पहुंचे पार्षद#ViralVideo #GorillaLook #DistrictCouncil #PunjabNews #ViralNews pic.twitter.com/IaZCNiJhFO
— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 25, 2026
पेंशन और महंगाई के मुद्दे उठाए
पार्षद ने पेंशन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और अधिकारियों की कथित मनमानी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों से जुड़े इन मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई जाएगी।
अधिकारियों के सामने लगाए नारे
बैठक के बीच संजय बड़वासनीया ने अधिकारियों के सामने विरोध जताते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। उनके इस अनोखे प्रदर्शन को देखकर बैठक में मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
बोले- संघर्ष जारी रहेगा
संजय ने कहा कि उन्होंने गोरिल्ला का रूप इसलिए धारण किया है क्योंकि यह संघर्ष और विरोध का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।