ऊना,सुशील पंडित: ऊना के सरकारी डिग्री कॉलेज में छात्र संगठन और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई । छात्र संगठन एबीवीपी फीस वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा था। इसी विषय पर कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन के साथ छात्र संगठन के मध्य बातचीत का दौर भी हुआ था लेकिन उसमें कोई परिणाम नहीं निकला और छात्र संगठन का विरोध प्रदर्शन जारी था ।
छात्र संगठन पचास प्रतिशत वृद्धि कटौती की मांग कर रहा था लेकिन कॉलेज प्रबंधन बीस प्रतिशत वृद्धि कटौती पर सहमत था लेकिन छात्र संगठन पचास प्रतिशत वृद्धि कटौती की मांग पर अड़ा था । मंगलवार को छात्र संगठन और कॉलेज प्रबंधन के बीच बातचीत होनी थी लेकिन कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्र संगठन के विरोध प्रदर्शन मद्देनजर कॉलेज प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचित किया गया था ।
जिसके बाद पुलिस के जवान कॉलेज में तैनात किए गए थे , इसी दौरान कॉलेज प्रबंधन और छात्र संगठन के मध्य तनातनी का माहौल हो गया, जिसमें पुलिस द्वारा बीच बचाव का प्रयास किया गया । बताया जाता है कि इसी बीच हल्की धक्का मुक्की के दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य के कार्यालय का दरवाजा छात्र संगठन द्वारा बंद हो गया । जिसके बाद प्रधानाचार्य द्वारा उन्हें भीतर बंद किए जाने का आरोप लगाया गया । बहरहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है