ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त 2026 को चार वाहनों के चालान किए। कार्रवाई के दौरान तीन वाहनों का मौके पर ही निपटारा करते हुए कुल 15,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।
वहीं, एक JCB को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। JCB के खिलाफ चालान आगामी कार्रवाई के लिए माननीय अदालत में भेजा जा रहा है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।