.
Unaआहाते में खाने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट; चार नामजद समेत...

आहाते में खाने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट; चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत बढ़ेड़ा गांव में आहाते में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जसबीर सिंह निवासी विछोई, डाकघर चब्बेवाल, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर ने बताया कि वह बढ़ेड़ा स्थित एक आहाते में बेटर का काम करता है। 21 सितंबर की शाम महाबीर सिंह निवासी बढ़ेड़ा ने उसके सहकर्मी सुभाष को कुछ खाने के लिए बनाने का आर्डर दिया। सुभाष द्वारा खाना तैयार कर देने के बाद महाबीर सिंह भड़क गया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा।

शिकायत के अनुसार इसके बाद महाबीर सिंह अपने घर चला गया, लेकिन कुछ समय बाद वह अपने बेटे जतन कुमार, भतीजों मुनीष कुमार व चमन सिंह तथा तीन-चार अन्य लोगों के साथ आहाते में पहुंचा। आरोप है कि वहां खड़े सुभाष के साथ दोबारा मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

HSRDC में एडवोकेट तरुण मेहता स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने "हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम"...

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय हिसार ने इस बीमारी के लिए जारी की एडवाइजरी

चण्डीगढ़: लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान...

दिव्यांगजनों के लिए विशेष भर्ती अभियान, ITC लिमिटेड कपूरथला में भरे जाएँगे विभिन्न पद

ऊना,सुशील पंडित: दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने...

किताब घरों से हिमाचल के रचनाकारों को मिलेगा व्यापक पाठक वर्गः Mukesh Agnihotri

शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश...

HSRDC में एडवोकेट तरुण मेहता स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने "हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम" (HSRDC) में एडवोकेट तरुण मेहता को स्वतंत्र निदेशक के पद...

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय हिसार ने इस बीमारी के लिए जारी की एडवाइजरी

चण्डीगढ़: लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार की ओर से लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) मुख्य...

बॉलीवुड में पसरा मातम, रानी मुखर्जी की मां का 75 साल की उम्र में हुआ निधन

Rani Mukerji Mother Passes Away News: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75...

दिव्यांगजनों के लिए विशेष भर्ती अभियान, ITC लिमिटेड कपूरथला में भरे जाएँगे विभिन्न पद

ऊना,सुशील पंडित: दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा...