Girl in a jacket
HomeNationalशादी समारोह में हुआ विवाद, जमकर चले डंडे, महिलाओं ने दौड़ाई पुलिस,...

शादी समारोह में हुआ विवाद, जमकर चले डंडे, महिलाओं ने दौड़ाई पुलिस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मथुराः हाईवे थाना क्षेत्र के गांव में 2 भाइयों की बरात चढ़ने के दौरान देर रात बवाल हो गया। आरोप है कि बरात अनुसूचित जाति के युवकों की थी इसलिए रास्ते में ठाकुरों ने पथराव कर दिया। जमकर हंगामा हुआ और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना पर आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस के सामने भी पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। देर रात हुए पथराव में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। जैसे ही पथराव की सूचना मिली, दोनों दुल्हनें मौके पर पहुंच गईं।

उनका कहना है कि आरोपियों ने उनके घर में जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस ने उनका साथ दिया। इतना ही नहीं, महिलाएं लाठी लेकर पुलिसकर्मियों के सामने आ गईं जिससे पुलिसकर्मियों को भागना पड़ा। दरअसल, क्षेत्र के गांव नरहौली में गुल्ला की 2 बेटियों लक्ष्मी और पूनम की शादी थी। बरात गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव भरनकलां से आई थी। नेमचंद के बेटे अशोक और कुलदीप बरात लेकर आए थे। रात लगभग 11 बजे नरहौली में भरतपुर चौराहा से चढ़त शुरू हो गई। दोनों दूल्हे बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर लेकर बग्गी पर सवार थे। दूल्हों के चाचा भगवानदास ने बताया कि रास्ते में ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र है। जैसे ही वहां से बरात गुजरी तो अचानक घरों से पथराव शुरू हो गया। इस घटना के दौरान छतों से ईंटें बरसाई गईं।

इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई और पत्थर चले। इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। घायल 70 वर्षीय वृद्धा संतोषी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासी मीना ठाकुर का कहना है कि बरातियों ने हंगामा किया है। वह रवि मिष्ठान भंडार में घुस गए और तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया था। दुल्हनों के भाई नाहर सिंह का कहना है कि आरोपियों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और दहेज के लिए रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। एडीएम एफआर पंकज वर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच भी खूब लाठियां चलीं।

लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। महिलाएं भी लाठी लेकर पुलिस के सामने आ गईं। दोनों दुल्हनें भी मौके पर पहुंच गईं और हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आराेप लगाया। देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम एफआर पंकज वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र, एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर जमे है। शादी की रस्में शुरू कर दी गई हैं। शांतिपूर्वक ढंग से बरात चढ़वाई जाएगी। उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -