Girl in a jacket
HomeNationalधमाके के साथ फटी चलते Truck की Diesel टंकी, बाल-बाल बचा Driver,...

धमाके के साथ फटी चलते Truck की Diesel टंकी, बाल-बाल बचा Driver, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उदयपुरः चलते ट्रक की धमाके के साथ डीजल की टंकी फटने का मामला सामने आया है। इस दौरान ट्रक चारों तरफ से आग से घिर गया। ट्रक ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। दरअसल, सोप स्टोन पाउडर से भरा ट्रक उदयपुर से अहमदाबाद की तरफ जा रहा था। तभी पीपली-अ गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने यह हादसा हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी पेट्रोल पंप कर्मचारी मोड सिंह ने बताया कि ट्रक आकर जैसे ही पंप के सामने रुका तो तेज आग की लपटें दिखाई दीं। ड्राइवर तुरंत ट्रक से कूद गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

सूचना पर ऋषभदेव थाना पुलिस के एएसआई अनिल मीणा, कांस्टेबल अनुज, राजेश पाटीदार पहुंचे और ट्रैफिक बंद कराया। पुलिस ने दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया, जिसके बाद ट्रैफिक बहाल किया गया। जांच में सामने आया कि ट्रक के डीजल की टंकी फटने की वजह से अचानक आग लगी थी, लेकिन टंकी क्यों फटी, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -