Unaपंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश...

पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेरा बाबा रुद्रानंद धाम नारी में माथा टेककर लिया आशीर्वाद, 24 नवम्बर को पूर्णाहुति में भी होंगे शामिल

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को उत्तर भारत में विशेष धार्मिक पहचान रखने वाले डेरा बाबा रुद्रानंद धाम, नारी में आयोजित पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। 17 से 23 नवम्बर तक चल रहे इस धार्मिक आयोजन के दौरान उन्होंने पवित्र अखंड धूने के समक्ष शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने डेरा के अधिष्ठाता हेमानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बड़े महाराज के समय से ही इस महायज्ञ में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन अनुष्ठान में देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वान एवं पंडित पहुंचे हैं। कई दिनों तक चलने वाले गायत्री महायज्ञ की 24 नवम्बर को पूर्णाहुति होगी, जिसमें वह स्वयं भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को हर वर्ष इस पर्व का इंतजार रहता है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डेरा बाबा रुद्रानंद धाम उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है। यहां स्थित पवित्र धूने का आशीर्वाद लेने के लिए उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह धाम लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा का केंद्र है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

पंजाब भर में जल्द खुलेंगे 333 और पिंड क्लिनिक: Dr. Balbir Singh

चंडीगढ़: राज्य भर में निचले स्तर तक मानकीय सार्वजनिक...

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला...

इंजीनियर्स एसोसिएशन ने हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को पी.एच.डी. की डिग्री प्राप्त करने पर बधाई

चंडीगढ़: इंजीनियर्स एसोसिएशन, लोक निर्माण विभाग (बी.एंड.आर.), पंजाब के...

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में पंचभीष्म महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

शतचंडी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण ऊना: उत्तर भारत के...

पंजाब भर में जल्द खुलेंगे 333 और पिंड क्लिनिक: Dr. Balbir Singh

चंडीगढ़: राज्य भर में निचले स्तर तक मानकीय सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक और निर्णायक...

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के धर्मशाला के समीप तपोवन में 8वीं राज्य स्तरीय नारकोटिक्स...

कैथल में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के दूसरे दिन शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने की शिरकत

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कला, संस्कृति और संस्कारों का...

इंजीनियर्स एसोसिएशन ने हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को पी.एच.डी. की डिग्री प्राप्त करने पर बधाई

चंडीगढ़: इंजीनियर्स एसोसिएशन, लोक निर्माण विभाग (बी.एंड.आर.), पंजाब के अध्यक्ष इंज. निरमल सिंह भंगू ने वरिष्ठ अधिकारियों और एसोसिएशन...