Girl in a jacket
HomePunjabPatialaदसूहा: घर से 300 मीटर दूरी पर 4.30 लाख की लूट

दसूहा: घर से 300 मीटर दूरी पर 4.30 लाख की लूट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दसूहा: पंजाब के दसूहा के एक दुकानदार से 4.30 लाख की लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दातर से हमला कर दुकानदार से लूट की है। दुकानदार घर से दुकान की तरफ जा रहा था। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें आरोपी भागते दिखे। पीड़ित जगजीत सिंह ने बताया कि अड्डा सरा में उसकी शिवा मोबाइल जोन वेस्टर्न यूनियन के नाम से दुकान है। जहां वह विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने का काम करता है। सुबह 8:20 बजे वह बाइक से 4.30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर दुकान की तरफ निकला।

घर से मात्र 300 मीटर पर टांडा-होशियारपुर रोड पर चढ़ने के दौरान टांडा की तरफ से बाइक पर आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने उस पर दातर से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने डंडे भी मारे। इस दौरान लुटेरे उसका पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

इस हुई घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान एक कैमरे की फुटेज में तीनों आरोपी भागते दिखे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -