Girl in a jacket
HomeInternationalओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी, खेले जाएंगे T-20 फॉर्मेट...

ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी, खेले जाएंगे T-20 फॉर्मेट में मुकाबले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः आईओसी के कार्यकारी बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में क्रिकेट समेत पांच खेलों को शामिल करने के फैसले पर मुहर लगाई गई। इनमें क्रिकेट के अलावा बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लेक्रोस समेत पांच नए खेलों को शामिल करने लॉस एंजिलस आयोजकों के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसको लेकर प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका था। हालांकि, सभी नए खेलों को 2028 खेलों में जगह सुनिश्चित करने के लिए आईओसी सदस्यता द्वारा मत हासिल करने की आवश्यकता थी। सोमवार को आधिकारिक रूप से पांचों नए खेलों को शामिल कर लिया गया।

आईओसी मीडिया ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा- लॉस एंजिलस ओलंपिक में  पांच नए खेलों को शामिल करने के आयोजन समिति के प्रस्ताव को आईओसी सत्र द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। साथ ही आईओसी ने क्रिकेट के आगे टी20 लिखा, यानी क्रिकेट के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। इनमें पुरुष और महिला क्रिकेट के मुकाबले शामिल होंगे। इससे पहले 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी क्रिकेट की वापसी हुई थी, लेकिन उसमें सिर्फ महिलाओं का टी20 मुकाबला खेला गया था। भारतीय महिला टीम ने उसमें रजत पदक जीता था। वहीं, इस साल हांगझोऊ एशियाई खेलों में भी क्रिकेट को शामिल किया गया था। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के टी20 मुकाबले खेले गए थे। एशियाड में भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते थे।

क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था, जहां इंग्लैंड और फ्रांस स्वर्ण पदक के लिए भिड़े थे। हालांकि, लंबे समय से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की कोशिशें चल रही हैं और अब जाकर यह सफल हो पाया है। दरअसल, आईओसी क्रिकेट की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए भारतीय उपमहाद्वीप के बाजार को भुनाने की कोशिश करेगा। इसके लिए पुरुष और महिला टी-20 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट के शामिल होने पर 2024 के पेरिस ओलंपिक में प्रसारण अधिकार 158.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 2028 में 1525 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के फैसले पर आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने भी खुशी जताई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -