Himachal Govt
Nationalएक्सप्रेसवे पर पड़ीं दरारें, विपक्ष ने घेरी भाजपा सरकार, 10 दिनों में...

एक्सप्रेसवे पर पड़ीं दरारें, विपक्ष ने घेरी भाजपा सरकार, 10 दिनों में दूसरी बड़ी घटना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उन्नावः लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बाद अब गंगा एक्सप्रेसवे मार्ग पर सड़क में दरारें आ गई। दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे पर किए गए पैचवर्क में एक बार फिर बड़ी दरारें दिखाई देने से हड़कंप मच गया है। इससे एक्सप्रेसवे की मजबूती और निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले भी बारिश के बाद इस सड़क के कई हिस्सों में मिट्टी धंसने और कटाव की समस्या सामने आई थी, जिसके बाद संबंधित एजेंसियों ने मरम्मत और पैचवर्क कराया था। यह 10 दिनों में दूसरी घटना है। गंगा एक्सप्रेसवे पर 10 मीटर गहरे गड्ढे की मरम्मत अभी सूखी भी नहीं थी कि सड़क पर फिर से नदी की धाराओं जैसी दरारें उभर आईं। उन्नाव के पास का यह खौफनाक मंजर सामने आते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर लोगों को चेताया। लिखा “सावधान… खतरे में है आपकी जान!” इस ताजा खुलासे ने एक्सप्रेसवे के निर्माण और UPEIDA की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के कारण पहले भी कई हिस्सों में समस्या सामने आ चुकी है। लगातार बारिश के बाद कुछ जगहों पर मिट्टी धंसने और कटाव की शिकायत मिली थी। इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने प्रभावित हिस्सों में मरम्मत और पैचवर्क कराया था। अब मरम्मत वाले हिस्से में दरारें दिखाई देने के दावे ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अखिलेश यादव ने इसी मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

जानकार बताते हैं कि ठेकेदारों द्वारा मिट्टी डालकर ढलान पर उसे रोलर द्वारा दबाया नहीं गया, जिसकी वजह से यहां रोड धसने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मार्ग सुधारीकरण के तहत किमी 421-422 के बीच ढलान के अधिकांश हिस्से पर कंक्रीट की स्लेब ढाली जा चुकी है। हालांकि, वह स्लेब भी बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। निर्माण एजेंसी पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके मिश्र ने बताया कि मार्ग पर सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। यातायात को सुचारू रखा गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मांगो के लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 5 में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा...

Jalandhar News: प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कर्मियों द्वारा मांगों को...

University MDU की कैंटीन में भाजपा नेता के बेटे को छात्रों ने पीटा, देखें वीडियो

रोहतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा...

इस साल राखी पर कितनी देर तक रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म: राखी का त्योहार कल पूरे भारत में धूमधाम...

मांगो के लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 5 में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया...

Jalandhar News: प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कर्मियों द्वारा मांगों को लेकर आज कामकाज बंद किया गया। वहीं सीएम मान ने...

University MDU की कैंटीन में भाजपा नेता के बेटे को छात्रों ने पीटा, देखें वीडियो

रोहतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा नेता और मंडल अध्यक्ष के बेटे के साथ कथित तौर...

इस साल राखी पर कितनी देर तक रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म: राखी का त्योहार कल पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन श्रावण पूर्णिमा की तिथि...