Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarआज जालंधर का दौरा करेंगे सीएम मान, बाढ़ से प्रभावित गांवों का...

आज जालंधर का दौरा करेंगे सीएम मान, बाढ़ से प्रभावित गांवों का लेंगे जायजा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर पहुंचेंगे। इस दौरान वह फिरोजपुर और लोहियां का दौरा भी करेंगे। वहीं बारिश से प्रभावित इलाकों का ज्याजा लेंगे और इससे प्रभावित लोगों से मुलाकात भी करेंगे। बता दें कि सतलुज दरिया के उफान से लोहियां के गांव नसीरपुर में धुस्सी बांध में आए 300 फीट के कटाव को भरने के लिए संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उनके सेवादारों के अलावा दूसरे लोग भी जुटे हुए हैं। जहां सुबह 6 बजे के करीब सेवा शुरू होती है, जो अंधेरा होने तक जारी रहती है। करीब 400 लोग इस काम में लगे हैं।

लगभग 100 फीट के कटाव को 25 से 30 हजार रेत की बोरियों के साथ भरा जा चुका है, मगर अभी भी 200 फीट का फासला तय करना बाकी है। इसमें एक सप्ताह का समय लग सकता है। बांध को बनाने में 200 से ज्यादा सेवादारों के साथ खुद संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी जुटे हैं। सुबह से ही बांध स्थल पर नाम सिमरण भी शुरू हो जाता है। नाम सिमरन करते हुए सेवादार बाध को भरने में जुटे रहे। कोई थक कर कुछ पल के लिए आराम करते हुए दिख जाए तो संत सीचेवाल वाहेगुरु जी का खालसा-वाहेगुरु जी की फतेह के उद्घोष के साथ उनका हौसला बढ़ाते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -