Himachal Govtमुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार सायं चंबा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश सरकार चंबा जिला में सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जिला में सड़कों के निर्माण और विस्तार पर 591 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। प्रदेश सरकार चंबा जिला के प्रत्येक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

जिला के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न रहे, इसके लिए प्रदेश सरकार ने चंबा में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना की है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आधुनिक चिकित्सा अवसंरचना और नवीनतम स्वास्थ्य तकनीक उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया गया है। यहां पर लगभग 158 करोड़ रुपये की लागत से 200 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन का निर्माण किया गया है, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इसके अतिरिक्त, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल विद्यार्थियों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर कार्य एवं अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश सरकार आधुनिक स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर चंबा जिला की नंदनी को ‘मिस मिंजर क्वीन’ चुना गया। प्रसिद्ध पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने चंबा चौगान में उपस्थित दर्शकों का अपनी प्रस्तुति से भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर एवं हरदीप सिंह बावा, पूर्व मंत्री आशा कुमारी एवं ठाकुर सिंह भरमौरी, एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, जिला कांग्रेस समिति चंबा के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना एवं अमित भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

पेट्रोल पंप पर बेकाबू कार का कहर, चारपाई पर बैठे व्यक्ति की मौत, देखें CCTV

गुजरातः अंबाजी में शिवा अंबिका सीएनजी पेट्रोल पंप पर...

CM Mann के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने दिवंगत आत्माओं को अर्पित की श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

सड़क पर लड़खड़ता दिखा पुलिस कर्मी, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

सीधीः मध्य प्रदेश पुलिस के 'नशे से दूरी अभियान...

पहली बारिश ने खोली करोड़ों के निर्माण की पोल, सड़क धंसने से हाईवे ठप, देखें वीडियो

उत्तरकाशीः जिले में बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग...

अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी का गठन

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा)...

पेट्रोल पंप पर बेकाबू कार का कहर, चारपाई पर बैठे व्यक्ति की मौत, देखें CCTV

गुजरातः अंबाजी में शिवा अंबिका सीएनजी पेट्रोल पंप पर दुखद सड़क हादसा हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति...

CM Mann के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने दिवंगत आत्माओं को अर्पित की श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब विधानसभा ने आज पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुईं प्रतिष्ठित...

सड़क पर लड़खड़ता दिखा पुलिस कर्मी, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

सीधीः मध्य प्रदेश पुलिस के 'नशे से दूरी अभियान 2.0' के बीच सीधी शहर से एक वर्दीधारी पुलिस कर्मी...

पहली बारिश ने खोली करोड़ों के निर्माण की पोल, सड़क धंसने से हाईवे ठप, देखें वीडियो

उत्तरकाशीः जिले में बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड़ के पास हादसा हो गया। दरअसल, भूस्खलन...