Haryana Govtअनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए...

अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी का गठन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 एवं नियम, 2025 के तहत विभिन्न संगठनों को सेवा सुरक्षा पोर्टल के दायरे में शामिल करने के लिए वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। साथ ही, विभिन्न श्रेणियों के अनुबंध कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा वेब पोर्टल पर पंजीकरण एवं सत्यापन की समय-सीमा भी बढ़ाई गई है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार संबंधित संगठन के प्रशासनिक सचिव तथा मानव संसाधन विभाग के विशेष सचिव इस कमेटी के सदस्य होंगे। इसके अलावा, हरियाणा के महाधिवक्ता के प्रतिनिधि (अतिरिक्त महाधिवक्ता से कम रैंक का नहीं) को विधिक सलाहकार के रूप में शामिल किया गया है।

यह कमेटी अधिनियम में परिभाषित प्राधिकरण की श्रेणी में आने वाली संस्थाओं के संबंध में प्राप्त प्रस्तावों की जांच कर पात्र संस्थाओं की प्रमाणित सूची तैयार करेगी। इसके अलावा, विभिन्न संगठनों द्वारा उनके संबंधित प्रशासनिक सचिवों के माध्यम से एजेंडा नोट सहित भेजे जाने वाले प्रस्तावों का परीक्षण करेगी। कमेटी हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 की धारा 2(एफ) में वर्णित प्राधिकरण की परिभाषा के अनुरूप संस्थाओं को शामिल किए जाने के लिए विशिष्ट एवं वस्तुनिष्ठ मानदंड भी निर्धारित करेगी।

इसी क्रम में राज्य सरकार ने www.securedemployees.csharyana.gov.in पोर्टल पर विभिन्न चरणों की समय-सीमा बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। यह विस्तार चार श्रेणियों के अनुबंध कर्मचारियों-स्कूल शिक्षा विभाग के कंप्यूटर फैकल्टी, कंप्यूटर लैब अटेंडेंट, डी.आई.टी.एस. (हरट्रॉन को छोड़कर) के माध्यम से नियुक्त अनुबंध कर्मचारियों तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अनुबंध कर्मचारियों के लिए लागू होगा।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पात्र कर्मचारी 7 अगस्त तक पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ) द्वारा आवेदनों का सत्यापन 14 अगस्त तक तथा संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा सत्यापन 21 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही, समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए तथा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में सुशासन का अभिन्न अंग बनेगी ड्रोन प्रौद्योगिकी

एआई आधारित प्रणाली करेगी अवैध निर्माण, खनन और प्रदूषण...

Punjab News: ओवरलोडेड टिपरों और खतरनाक पेड़ों से लोग हुए परेशान, हो रहे हादसे, देखें वीडियो

होशियारपुरः साहिबजादा बाबा फतेह सिंह तरना दल बजवाड़ा और...

श्री मेहंदीपुर धाम रवाना होगी बस यात्रा, 19 को होगी विशाल भजन संध्या, देखें वीडियो

पंचकूला: श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) पंचकूला की...

हरियाणा में सुशासन का अभिन्न अंग बनेगी ड्रोन प्रौद्योगिकी

एआई आधारित प्रणाली करेगी अवैध निर्माण, खनन और प्रदूषण की निगरानी चंडीगढ़: हरियाणा में ड्रोन प्रौद्योगिकी सुशासन का अभिन्न अंग...

Jalandhar सहित 12 शहरों में सरकार करवाएंगी ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन, यहां से मिलेंगे पास

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से 12 शहरों में 'हमारे राम' नाटक का मंचन करवाया जा रहा है।...

Punjab News: ओवरलोडेड टिपरों और खतरनाक पेड़ों से लोग हुए परेशान, हो रहे हादसे, देखें वीडियो

होशियारपुरः साहिबजादा बाबा फतेह सिंह तरना दल बजवाड़ा और सभी स्थानीय निवासियों द्वारा मेहटीयाणा-कोट फतूह़ी और आदमपुर मुख्य मार्ग...

Punjab News: कांग्रेस के बाद भाजपा में दिखी अंदरूनी कलह, सभी पदों से दिए सामूहिक इस्तीफे, देखें वीडियो

होशियारपुरः कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह खत्म नहीं हुई कि अब भाजपा में भी यह अंदरूनी कलह देखने...