Nationalपेट्रोल पंप पर बेकाबू कार का कहर, चारपाई पर बैठे व्यक्ति की...

पेट्रोल पंप पर बेकाबू कार का कहर, चारपाई पर बैठे व्यक्ति की मौत, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुजरातः अंबाजी में शिवा अंबिका सीएनजी पेट्रोल पंप पर दुखद सड़क हादसा हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सीएनजी भरवाने आई इको कार चारपाई से टकरा गई। दरअसल, बेकाबू हुई ईको कार लुढ़कती हुई आई और उसने ऑफिस के बाहर आराम कर रहे सीएनजी टैंकर ड्राइवर को टक्कर मार दी। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह परमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने टैंकर से गैस उतारने का काम पूरा कर लिया था और घटना के समय ऑफिस के पास एक खाट (चारपाई) पर बैठा था। फुटेज के मुताबिक, फिलिंग स्टेशन पर खड़ी ईको कार का पिछला दरवाज़ा खुला था और उसमें सीएनजी भरी जा रही थी। कुछ ही पल बाद, गाड़ी अचानक आगे बढ़ी और खाट से जा टकराई।

इस टक्कर से पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग हैरान रह गए और वहां मौजूद स्टाफ़ व अन्य लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को बचाया। जब राजेंद्र सिंह को इलाज के लिए अंबाजी सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अस्पताल राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद, मृतक के बेटे दिव्या राज सिंह परमार ने अंबाजी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया, मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि घटनाक्रम पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में सुशासन का अभिन्न अंग बनेगी ड्रोन प्रौद्योगिकी

एआई आधारित प्रणाली करेगी अवैध निर्माण, खनन और प्रदूषण...

Punjab News: ओवरलोडेड टिपरों और खतरनाक पेड़ों से लोग हुए परेशान, हो रहे हादसे, देखें वीडियो

होशियारपुरः साहिबजादा बाबा फतेह सिंह तरना दल बजवाड़ा और...

श्री मेहंदीपुर धाम रवाना होगी बस यात्रा, 19 को होगी विशाल भजन संध्या, देखें वीडियो

पंचकूला: श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) पंचकूला की...

हरियाणा में सुशासन का अभिन्न अंग बनेगी ड्रोन प्रौद्योगिकी

एआई आधारित प्रणाली करेगी अवैध निर्माण, खनन और प्रदूषण की निगरानी चंडीगढ़: हरियाणा में ड्रोन प्रौद्योगिकी सुशासन का अभिन्न अंग...

Jalandhar सहित 12 शहरों में सरकार करवाएंगी ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन, यहां से मिलेंगे पास

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से 12 शहरों में 'हमारे राम' नाटक का मंचन करवाया जा रहा है।...

Punjab News: ओवरलोडेड टिपरों और खतरनाक पेड़ों से लोग हुए परेशान, हो रहे हादसे, देखें वीडियो

होशियारपुरः साहिबजादा बाबा फतेह सिंह तरना दल बजवाड़ा और सभी स्थानीय निवासियों द्वारा मेहटीयाणा-कोट फतूह़ी और आदमपुर मुख्य मार्ग...

Punjab News: कांग्रेस के बाद भाजपा में दिखी अंदरूनी कलह, सभी पदों से दिए सामूहिक इस्तीफे, देखें वीडियो

होशियारपुरः कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह खत्म नहीं हुई कि अब भाजपा में भी यह अंदरूनी कलह देखने...