Nationalपहली बारिश ने खोली करोड़ों के निर्माण की पोल, सड़क धंसने से...

पहली बारिश ने खोली करोड़ों के निर्माण की पोल, सड़क धंसने से हाईवे ठप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उत्तरकाशीः जिले में बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड़ के पास हादसा हो गया। दरअसल, भूस्खलन से पहाड़ों से बड़े पत्थर गिरने से 100 मीटर सड़क धंस गई और इस हादसे के दौरान मार्ग बाधित हो गया। बीआरओ मार्ग खोलने में जुटा है, जबकि गंगानानी, सुनगर और हेल्गुगाड़ के पास यातायात बहाल कर दिया गया है।

धराली आपदा के बाद बीआरओ ने पापड़ गाड़ क्षेत्र में करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क और सुरक्षा कार्य कराए थे, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह निर्माण पहली ही बारिश नहीं झेल सका। भारी बारिश और भूस्खलन के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा फिर धंस गया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपदा संभावित क्षेत्र में वैज्ञानिक और स्थायी निर्माण नहीं होने के कारण हर बारिश में हाईवे बाधित हो रहा है।

उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और दीर्घकालिक समाधान अपनाने की मांग की है। फिलहाल बीआरओ की मशीनें और कर्मचारी पापड़ गाड़ के पास युद्धस्तर पर सड़क बहाली के काम में जुटे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले गंगोत्री हाईवे की ताजा स्थिति की जानकारी लेकर ही रवाना होने की अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ओवरलोडेड टिपरों और खतरनाक पेड़ों से लोग हुए परेशान, हो रहे हादसे, देखें वीडियो

होशियारपुरः साहिबजादा बाबा फतेह सिंह तरना दल बजवाड़ा और...

श्री मेहंदीपुर धाम रवाना होगी बस यात्रा, 19 को होगी विशाल भजन संध्या, देखें वीडियो

पंचकूला: श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) पंचकूला की...

झाड़ियों में मिला युवक का शव बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 28 के झाड़ियों में नौजवान का शव...

Jalandhar सहित 12 शहरों में सरकार करवाएंगी ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन, यहां से मिलेंगे पास

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से 12 शहरों में 'हमारे राम' नाटक का मंचन करवाया जा रहा है।...

Punjab News: ओवरलोडेड टिपरों और खतरनाक पेड़ों से लोग हुए परेशान, हो रहे हादसे, देखें वीडियो

होशियारपुरः साहिबजादा बाबा फतेह सिंह तरना दल बजवाड़ा और सभी स्थानीय निवासियों द्वारा मेहटीयाणा-कोट फतूह़ी और आदमपुर मुख्य मार्ग...

Punjab News: कांग्रेस के बाद भाजपा में दिखी अंदरूनी कलह, सभी पदों से दिए सामूहिक इस्तीफे, देखें वीडियो

होशियारपुरः कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह खत्म नहीं हुई कि अब भाजपा में भी यह अंदरूनी कलह देखने...

श्री मेहंदीपुर धाम रवाना होगी बस यात्रा, 19 को होगी विशाल भजन संध्या, देखें वीडियो

पंचकूला: श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) पंचकूला की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-14 स्थित सांवरा स्वीट्स में ट्रस्ट के प्रधान...