Girl in a jacket
HomeGovernment Newsमुख्यमंत्री ने की यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्माणाधीन यूटिलिटी डक्ट के ऊपर तारकोल बिछाने का काम शिमला क्लब तक 10 मई और लिफ्ट तक 15 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि शिमला शहर में छोटा शिमला से विलीज पार्क तक सात किलोमीटर लंबे यूटिलिटी डक्ट के निर्माण पर 145 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने विभाग को कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला न केवल राज्य की राजधानी है बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है, जहां हर वर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि शहर को पेड़ों पर लटके तारों के जाल से मुक्त किया जाना चाहिए ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। यह परियोजना पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शिमला को ‘पहाड़ों की रानी’ कहा जाता है और इसकी सुंदरता को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

यह यूटिलिटी डक्ट छोटा शिमला से विलीज पार्क, सचिवालय होते हुए लोक भवन से ओक ओवर तक तथा शेर-ए-पंजाब से लोअर बाजार होते हुए सीटीओ और विलीज पार्क तक विस्तारित होगा। इन डक्ट्स में बिजली, पानी की पाइपलाइन और अन्य केबल्स को भूमिगत किया जाएगा, जिससे शहर की सुंदरता में सुधार होगा।
बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और आशीष सिंहमार तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -