ऊना/सुशील पंडित:गगरेट में शुक्रवार को हुए ट्रैक्टर हादसे में मारे गए चालक के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम पुत्र राधे श्याम निवासी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश ने गगरेट थाने में दी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को शाम 5ः30 के करीब वह अंबोटा स्थित ईंट के भट्टे से ट्रैक्टर में कच्ची ईंटे भरकर भंजाल के अन्य भट्टे पर जा रहा था। उक्त ट्रैक्टर को राकेश कुमार चला रहा था। जब ट्रैक्टर होटल सवेरा शिवबाड़ी के निकट पहुंचा तो चालक ने ट्रैक्टर के ऊपर अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे ट्रैक्टर पुल से नीचे जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने अब मृतक चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक चालक पर केस दर्ज
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -

