Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeNationalपेड़ से टकराने के बाद Car को लगी आग, जिंदा जला Driver,...

पेड़ से टकराने के बाद Car को लगी आग, जिंदा जला Driver, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छत्तीसगढ़ः पेंड्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर कारीमाठी मोड़ के पास दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद जलकर राख हो गई। दुखद बात ये है कि हादसे में कार चालक जिंदा जल गया। कार को आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

टक्कर के बाद चालक कार में बुरी तरह से फंस गया था, जिससे वह समय रहते बाहर नहीं निकल पाया। मामला पसान थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी एसके विश्कर्मा के मुताबिक कार पूरी तरह जल जाने से वाहन की नंबर प्लेट भी नष्ट हो गई। चालक की पहचान के लिए पुलिस कई स्तर पर प्रयास कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। कार कोरबा से पेंड्रा रोड की तरफ जा रही थी। हादसे में चालक की मौत हो गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page