न्यू चंडीगढ़ : ओमैक्स ट्रैफिक लाइट्स पर एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ट्रैफिक लाइट्स पर आल्टो कार खड़ी थी। इस दौरान पीछे से तेज रफ़्तार टिप्पर कार को घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे मे 3 लोग घायल हुए है। जिन्हे ईलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवा दिया गया है।
View this post on Instagram
इस घटना की CCTV भी सामने आई है। जिसमे देखा जा रहा है कि गाड़ी omaxe के पास वाली रेड लाइट पर खड़ी थी। तभी अचानक पीछे से आये टिप्पर गाड़ी को अपनी चपेट मे लेकर घसीटता हुआ ले निकला। इस दौरान एक बाइक और उस पर सवार व्यक्ति भी टिप्पर की चपेट मे आ गया।
मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि आल्टो गाड़ी मे 1 पुरुष और 2 महिलाएं सवार थी। जिन्हे गंभीर चोटे आई है और उन्हें इलाज के लिए PGI मे भर्ती करवा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
