HomeNationalशरारती अनसर ने ताज एक्सप्रेस में फेंकी लोहे की रॉड, यात्री घायल,...

शरारती अनसर ने ताज एक्सप्रेस में फेंकी लोहे की रॉड, यात्री घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मथुराः दिल्ली से ग्वालियर जा रही ताज एक्सप्रेस संख्या नंबर 12280 पर आज हमला हुआ। दरअसल, होडल और कोसीकलां रेलवे स्टेशनों के बीच अज्ञात व्यक्ति ने चलती ट्रेन की इमरजेंसी खिड़की पर लोहे का रॉड फेंक दिया। इस घटना में खिड़की का शीशा टूट गया और रॉड कोच के अंदर आ गिरा। वहीं हादसे में एक दंपती सहित यात्री घायल हो गए। घटना के बाद कोच में अफरा-तफरी मच गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल यात्री को ट्रेन से उतारकर प्राथमिक उपचार दिलाया। बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली के शक्ति विहार निवासी राजेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे।

सुबह करीब 8:53 बजे, होडल स्टेशन पार करने के तुरंत बाद करीब ढाई फीट लंबे और लगभग 2 इंच मोटे लोहे के पाइप से ट्रेन पर हमला किया गया। इस हमले में राजेश अग्रवाल के चेहरे और कंधे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी खुशबू और अन्य यात्रियों को हल्की चोटें लगीं। जीआरपी मथुरा के उप निरीक्षक गौरव माल्या ने बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल पाइप को कब्जे में ले लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रेलवे और पुलिस दोनों ही एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं और हमलावर की तलाश जारी है।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -