Girl in a jacket
HomeNationalSri Krishnam Guest House पर जमकर की तोड़फोड़, 2 काबू, देखें वीडियो

Sri Krishnam Guest House पर जमकर की तोड़फोड़, 2 काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सीकरः राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी के पास स्थित ‘श्री कृष्णम गेस्ट हाउस’ पर हमला हो गया। जहां बेखौफ बदमाशों ने अचानक गेस्ट हाउस पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने गेस्ट हाउस के जमकर उत्पात मचाया और वहां रखे सामान को तहस-नहस कर डाला। हमले से इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों में गुंडागर्दी को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी पहले मारपीट करने वाले लोगों के गेस्ट हाउस पर काम करते थे। इसके बाद श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस पर आ गए। इससे नाराज आरोपियों ने गेस्ट हाउस में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की। घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें 8-10 लोग गजराज और समीर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस के मालिक हरफूल बिजारणियां का आरोप है कि बदमाशों ने जाते समय धमकी दी कि पुलिस को बताया तो गेस्ट हाउस नहीं चलाने देंगे। पुलिस हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती, क्योंकि हम पुलिस को बंधी देते हैं।

मालिक का आरोप है कि सुबह 5:23 बजे सुनील शर्मा, दीपेंद्र जालपानी चौधरी, करण सिंह, जीतू बुरड़क, हरीश, परीक्षित, गोपाल शर्मा, अंकित पूनियां सहित 10 लोग एक कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए। ये सभी प्रभात पैलेस, श्याम बाबा पैलेस और युवराज गेस्ट हाउस चलाते हैं। आरोपियों ने गेस्ट हाउस में बैठे गजराज और समीर के साथ लाठी-सरियों से मारपीट की। दोनों को जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक गालियां दी। गजराज के गले में पहनी सोने की चेन ले ली। मोबाइल, लैपटॉप, गल्ले में पड़ी नगदी भी साथ ले गए। ऑफिस में तोड़फोड़ भी की। दूसरी ओर खाटूश्यामजी थाना एसएचओ पवन कुमार चौबे ने बताया कि गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -