Himachal Govt
Unaजोश भी, होश भी… चिट्टे पर प्रहार के लिए एकजुट हुआ ऊना

जोश भी, होश भी… चिट्टे पर प्रहार के लिए एकजुट हुआ ऊना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना: इंदिरा खेल मैदान में बुधवार सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी। जिले भर के स्कूलों और कॉलेजों से विद्यार्थी और युवा अपने-अपने संस्थानों से यहां पहुंचने लगे थे। इनके साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी वॉकाथॉन का हिस्सा बनने पहुंचे। कोई दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहा था, कोई हाथ में नशे के खिलाफ संदेश वाली तख्ती लिए था तो कहीं गीतों पर युवा झूमते नजर आ रहे थे। देखते ही देखते मैदान युवाओं के जोश से भर गया और करीब 40 हजार प्रतिभागियों की मौजूदगी में ऊना ने नशे के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई।

इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बीच जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से किए गए इंतजाम भी दुरुस्त और चाक-चौबंद रहे। यातायात और भीड़ प्रबंधन से लेकर प्रतिभागियों के लिए पेयजल और रिफ्रेशमेंट तक की व्यवस्था की गई थी। दूर-दराज से पहुंचे विद्यार्थियों और आम लोगों को भी आयोजन के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। सुबह 8 बजे से पुलिस बैंड ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ की प्रस्तुतियों ने माहौल में और रंग भर दिया। गीतों की धुन पर युवा झूमते रहे। कहीं तालियां बज रही थीं तो कहीं नशे के खिलाफ नारे गूंज रहे थे। मैदान में मौजूद हर तरफ युवाओं का जोश दिखाई दे रहा था।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन शुरू हुआ तो यह जोश सड़कों पर उतर आया। मुख्यमंत्री के साथ चलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा। जहां मुख्यमंत्री रुकते, वहीं उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ जुट जाती। कई युवा उनके साथ चलते हुए ही सेल्फी लेते नजर आए।मुख्यमंत्री भी युवाओं के इस उत्साह के बीच सहजता से चलते रहे। पूरे रास्ते बच्चों और युवाओं से बातचीत करते रहे। किसी का हालचाल पूछा तो किसी से पढ़ाई और भविष्य को लेकर बात की। मुख्यमंत्री के साथ कुछ कदम चलना और उनसे सीधे संवाद करना युवाओं के लिए वॉकाथॉन का खास अनुभव बन गया।

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री एवं एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, महाधिवक्ता अनूप रत्न, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम सहित अन्य गणमान्य भी युवाओं के साथ चले। वॉकाथॉन के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को एंटी-चिट्टा अभियान और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई तथा चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने का संदेश दिया।

मैदान से सड़क तक बढ़ते हजारों कदमों के साथ नारे और गीत लगातार गूंजते रहे। हाथों में तख्तियां थीं, जुबां पर नशे के खिलाफ आवाज और कदमों में गजब का उत्साह। युवाओं के इस जोश में यह संकल्प भी साफ दिखाई दे रहा था कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ना है। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने ऊना में उमड़ी भीड़ को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन में ऊना की यह जन भागीदारी सबसे बड़ी और रिकॉर्ड कायम करने वाली है। उपायुक्त जतिन लाल ने आयोजन में शामिल युवाओं, शिक्षण संस्थानों, विभागों और सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। करीब 40 हजार लोगों की मौजूदगी में हुआ यह वॉकाथॉन ऊना के लिए एक यादगार तस्वीर छोड़ गया। सुबह मैदान में शुरू हुआ युवाओं का जोश सड़कों तक पहुंचा। गीतों और नारों के बीच हजारों कदम एक साथ आगे बढ़े और पूरे रास्ते एक ही संदेश गूंजता रहा…चिट्टे पर प्रहार, हिमाचल है तैयार।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

iPhone को लेकर पोते ने किया दादी-बुआ पर हमला, देखें वीडियो

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में iPhone और...

ट्रेनों के संचालन में बदलाव, कई हुई रद्द, देखे वीडियो

पंचकूलाः कालका-शिमला रेल सेक्शन पर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त...

Punjab News: ED की Raid पर डॉ. बलबीर सिंह का केंद्र पर निशाना, चुनाव से पहले पहुंचती एजेंसियां, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर...

iPhone को लेकर पोते ने किया दादी-बुआ पर हमला, देखें वीडियो

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में iPhone और 3 लाख रुपये की मांग को लेकर बुजुर्ग दादी और...

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले T-20 मैच में छाए Jos Buttlar, रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

खेल : इंग्लैंड क्रिकेट में लंबे समय से जोस बटलर छाए हुए हैं। अपने बल्ले से क्रिकेटर ने लाखों...

ट्रेनों के संचालन में बदलाव, कई हुई रद्द, देखे वीडियो

पंचकूलाः कालका-शिमला रेल सेक्शन पर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए रेलवे ट्रैक की मरम्मत एवं बहाली का कार्य जारी...