Girl in a jacket
HomeHimachalUnaबीजेपी के हिमाचल संगठन प्रभारी सिद्धार्थ ने कार्यकर्ताओं को जीत को लेकर...

बीजेपी के हिमाचल संगठन प्रभारी सिद्धार्थ ने कार्यकर्ताओं को जीत को लेकर दिया मंत्र और भरा जोश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
व्यक्तिगत टिप्पणी न करें, विकास के मुद्दों पर फोकस करें नेता: सत्ती 

हताश कांग्रेस कर रही स्तरहीन राजनीति: सत्ती

ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल संगठन के प्रभारी सिद्धार्थ ने ऊना में पार्टी के बूथ पालकों की एक बैठक की अध्यक्षता की । इस दौरान उन्होंने यहां से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी  किए । उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी और प्रत्याशी की मौजूदा स्थिति का फीडबैक लिया और उस पर विचार विमर्श किया । पार्टी संगठन प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में चुनावी ताल को लेकर जीत का मंत्र दिया और एक नई ऊर्जा का संचार किए जाने का प्रयास किया । बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सती ने कांग्रेस को हताश लोगों का टोला बता झूठ फरेब की राजनीति किए जाने का दावा किया है । सत्ती ने हमीरपुर लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर द्वारा लगातार पांचवीं बार रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज किए जाने का दावा किया है । 
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -