.
Nationalदेश के युवाओं से डरी BJP, दे रही धमकियां, Abhijit Dipke का...

देश के युवाओं से डरी BJP, दे रही धमकियां, Abhijit Dipke का आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने एक बार फिर से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए गए। वहीं उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रगुजारी पर भी सवाल उठाए है। उन्होेंने कहा कि दिल्ली पुलिस इस मामले में धमकियां देने वालों के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं कर रही है। अभिजीत दिपके ने कहाकि देश को आजाद हुए 80 साल हो गए है। लेकिन 80 सालों में गांव में पढ़ने वाले बच्चों को अभी भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। दरअसल, आज दिल्ली के नारायणा स्थित ग्रेसियस बैंक्वेट हॉल में अभिजीत दिपके और सीजेपी वॉलंटियर्स के साथ एक बैठक होनी थी। लेकिन आखिरी समय पर बैंक्वेट हॉल में अनुमति नहीं मिली। इस वजह से पास ही स्थित DDA पार्क में बैठकर वॉलंटियर्स के साथ बातचीत की गई।

अभिजीत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि ‘बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर सवाल कर रहे हैं कि जंतर-मंतर का सीजन-2 कब आ रहा है। ऐसे में उन्होंने कहाकि वह उन्हें बताना चाहते हैं कि जंतर-मंतर का सीजन-2 बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है।’ कॉकरेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में पार्टी की वॉलंटियर्स मीटिंग के लिए हॉल नहीं मिलने को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिपके ने दावा किया कि उनकी पार्टी की बैठक रोकने के लिए दबाव बनाया गया और जिस हॉल को आखिरकार बुक किया गया था, उसके मालिकों को भी धमकी दी गई। अभिजीत दिपके ने कहा, ‘आज दिल्ली में हमारी वॉलंटियर्स मीट होनी थी। इसके लिए हम एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने के लिए तैयार नहीं था।

हर जगह यही कहा जा रहा था कि ऊपर से दबाव है।’ उन्होंने दावा किया कि काफी मुश्किल के बाद सीजेपी ने एक हॉल बुक किया था और पार्टी के पास इसकी रसीद भी मौजूद है। हालांकि, दिपके के मुताबिक मंगलवार सुबह हॉल मालिकों को धमकी मिली। उन्होंने आरोप लगाया, ‘हॉल मालिकों से कहा गया कि अगर उन्होंने यहां सीजेपी की बैठक होने दी तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा। यह सब बीजेपी की ओर से किया जा रहा है।’ दीपके ने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से साफ होता है कि बीजेपी देश के युवाओं से डरी हुई है। उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे तो यह उनकी बहुत बड़ी गलतफहमी है।’ हालांकि, हॉल बुकिंग को लेकर दबाव और धमकी के अभिजीत दीपके के इन आरोपों पर बीजेपी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि के तहत 1,500 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति लाभार्थी हस्तांतरित

मछुआरा समितियों पर लगाया गया जुर्माना माफ, कोल्ड स्टोरेज...

Punjab News: स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल में कई छात्राएं हुई बेहोश

मोगाः देश भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर...

हरियाणा में प्राइम खसरों की पहचान करने के लिए आसान और डिजिटल व्यवस्था को मिली मंजूरी

अधिकृत अधिकारी तय डिजिटल प्रक्रिया के तहत प्राइम खसरों...

राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष स्वतंत्रता दिवस पर यमुनानगर में फहराएंगे झंडा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज चंडीगढ़:...

मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि के तहत 1,500 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति लाभार्थी हस्तांतरित

मछुआरा समितियों पर लगाया गया जुर्माना माफ, कोल्ड स्टोरेज पर सब्सिडी बढ़ाकर 80 प्रतिशत की शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह...

Punjab News: स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल में कई छात्राएं हुई बेहोश

मोगाः देश भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां चल रही है। वहीं जिले की अनाज मंडी में...

हरियाणा में प्राइम खसरों की पहचान करने के लिए आसान और डिजिटल व्यवस्था को मिली मंजूरी

अधिकृत अधिकारी तय डिजिटल प्रक्रिया के तहत प्राइम खसरों का सत्यापन और निर्धारण कर सकेंगे चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्राइम...

राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष स्वतंत्रता दिवस पर यमुनानगर में फहराएंगे झंडा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज चंडीगढ़: हरियाणा में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, जोश और गरिमा...