Girl in a jacket
HomeNationalBJP ने जारी की नई सूची, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह सहित 7...

BJP ने जारी की नई सूची, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह सहित 7 राज्यसभा सदस्य शामिल, देखें लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों के आम आदमी पार्टी से अलग होकर बीजेपी में शामिल होने को लेकर राज्यसभा सभापति की मंजूरी मिल गई है। ऐसे में राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या 106 से बढ़ कर 113 हो गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या 10 से घट कर 3 रह गई है। राघव चड्ढा ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि उनके साथ आप पार्टी के 6 सांसद पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन ने आप सांसदों का स्‍वागत मिठाई खिलाकर की थी। पंजाब के कई बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने पर आप सांसद संजय सिंह ने इन बातों को अफवाह बताया है।

संजय सिंह ने बीजेपी और राघव चड्ढा पर जानबूझकर ये अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चड्ढा और भाजपा में शामिल होने वाले अन्य राज्यसभा सदस्यों के खिलाफ ‘विश्वासघात’ को लेकर पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राघव चड्ढा ने इसे ‘आप’ के दो-तिहाई से ज्यादा सांसदों का भाजपा में विलय बताया। साथ ही राज्यसभा को लेटर लिख विलय की अनुमति मांगी थी। ऐसे में सोमवार को राज्यसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर इस विलय को मंजूरी दे दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पोस्ट के अनुसार, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं, जबकि हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता जल्द सदस्यता ले सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -