जालंधर, ENS: मिट्ठू बस्ती के गुरु अर्जुन नगर में घर पर कुछ दिन पहले धर्म परिवर्तन को लेकर काफी माहौल गरमाया था। दरअसल, इलाका निवासियों द्वारा घर में क्रिश्चन समुदाय की महिला द्वारा लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि दूसरी ओर घर के मालिक अवतार सिंह ने कहा कि वह घर में पाठ पूजा कर रहे है। ऐसे में उनके घर में आकर इलाका निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहीं आज प्रेस वार्ता के दौरान क्रिश्चन भाईचारे की ओर से घर में घुसकर विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।
उनका कहना हैकि इस मामले को घर में घुसकर विरोध करने वालों के खिलाफ अगर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान क्रिश्चन समुदाय द्वारा 72 घंटों का पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया है। उनका कहना है कि अगर उक्त लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह मजबूरन सड़क जाम करके धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर पंजाब बंद करना पड़ा तो उसकी भी कॉल दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर मीडिया से फोन पर बातचीत करते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने कहाकि इस मामले को लेकर जांच जारी है। आतिश भाटिया ने कहाकि अभी तक थाने में बयान दर्ज नहीं करवाए गए। वहीं क्रिश्चन भाईचारे द्वारा 72 घंटों के दिए गए अल्टीमेटम को लेकर कहा कि उनके साथ मिलकर मामले को सुलझा लिया जाएगा।
अभी तक कोई भी उनके पास बयान दर्ज करवाने नहीं पहुंचा है। वहीं क्रिश्चन समुदाय के प्रधान का कहना हैकि वह खुद भी जबरन धर्म परिवर्तन किए जाने के खिलाफ है, लेकिन अगर कोई खुद धर्म परिवर्तन करता है तो उसे धर्म परिवर्तन करने का पूरा अधिकार है। उनका कहना हैकि एक जून को घर में प्रार्थना करने के दौरान कुछ शरारती अनंसरों द्वारा धर्म परिवर्तन के झूठे आरोप लगाकर प्रार्थना बंद करवाने की वह सख्त शब्दों में निंदा करते है। उन्होंने कहा कि हम कभी भी पंजाब में वह सब नहीं होने देंगे जो मणिपुर, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ईसाई समुदाय के साथ हो रहा है।
आरोप है कि क्रिश्चन समुदाय ने पुलिस के प्रशसन की कार्रगुजारी पर भी सवाल उठाए हैं, यह पूछते हुए कि पुलिस वाहन के पीछे जिन महिलाओं को बिठाकर ले जाया गया कि क्या अपराध था। आरोप है कि पुलिस ने विरोध करने वाले लोगों को कुछ नहीं कहा। इस दौरान पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के अध्यक्ष हामिद मसीह, क्रिश्चियन अवेयरनेस लीडरशिप पीटर मसीह बुलंदपुर, हैसना पंजाबी मिनिस्ट्री के अध्यक्ष पास्टर तरसेम सहोता, यूनाइटेड पास्टर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पादरी अश्विनी, एंग्लिकन चर्च के प्रवक्ता अध्यक्ष अंबोनी मसीह, क्रिश्चियन पास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी जसपाल, चेयरमैन पादरी एलियाजर, मसीह शक्ति संगठन के अध्यक्ष पादरी गौरव मसीह गिल मौजूद रहे।
