Himachal Govt
Himachalपर्यटकों की बड़ी मुश्किलें, बर्फबारी के कारण 3 नेशनल हाईवे सहित 226...

पर्यटकों की बड़ी मुश्किलें, बर्फबारी के कारण 3 नेशनल हाईवे सहित 226 सड़कें हुई बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। भारी बर्फबारी के चलते सड़कों पर बर्फ गिर रही है, जिसे पर्यटकों को वाहन चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारी बर्फबारी के चलते राज्य की कई सड़कों पर यातायात बाधित है। ऐसे में हिमाचल आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अभी 226 सड़कें बंद है, जिसमें 3 राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल है।

एक ओर जहां बीते दिनों शिमला सहित पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद से प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, बर्फबारी के कारण कई सड़कों पर यातायात बाधित है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार चंबा जिले के पांगी में एक सड़क बंद है। कांगड़ा जिले के भवरना उपमंडल में 4 और शाहपुर उपमंडल में 2 सड़कें बाधित है। इसके अलावा किन्नौर जिले में 7 सड़कें बाधित हैं।

कुल्लू जिले में 25 लड़के और 2 एनएच पर यातायात बाधित है। लाहौल स्पीति जिले में 36 सड़कें बाधित है, जबकि एक एनएच पर गाड़ियों की आवाजाही बंद है। मंडी जिले में 16, शिमला जिले में सबसे ज्यादा 123 रोड बंद है। सिरमौर जिले में 9 और ऊना जिले में 3 रोड बाधित है। इस तरह से देखें तो पूरे प्रदेश में 226 सड़कें और 3 एनएच पर गाड़ियों की आवाजाही बंद है। वहीं, भारी बर्फबारी के कारण प्रदेश में 21 पेयजल परियोजना बाधित है। इनमें किन्नौर में 6 और 15 वाटर सप्लाई स्कीमें बंद पड़ी है।

प्रशासन जल्द इन सुविधाओं को बहाल करने पर कार्य कर रहा है। प्रशासन द्वारा जनता से अपील की गई है कि बर्फबारी के दौरान वाहन चलाने से बचें और बहुत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। इसके अलावा बर्फबारी के कारण 173 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। इनमें सबसे अधिक 85 बिजली के ट्रांसफार्मर मंडी जिला में ठप पड़े हैं। इसके अलावा चंबा में 6, किन्नौर में 10, कुल्लू में 2, लाहौल स्पीति में 2, शिमला में 23 और सिरमौर में 45 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप पड़े है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: घर के अंदर नशा बेचने के आरोप में महिला काबू, देखें वीडियो

नशा खरीदने आये युवक को भी पुलिस ले गई...

Haryana News: अस्पताल में इलाज करवाने आए दो गुट आपस में भिड़े, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में उस समय हंगामा मच...

छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी भेदभाव के खिलाफ बुलंद की थी आवाज: Tarunpreet Singh Sondh

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सभी पंजाबियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने...

Jalandhar News: घर के अंदर नशा बेचने के आरोप में महिला काबू, देखें वीडियो

नशा खरीदने आये युवक को भी पुलिस ले गई साथ जालंधरः महानगर में नशा बेचने के आरोप में पुलिस ने...

Haryana News: अस्पताल में इलाज करवाने आए दो गुट आपस में भिड़े, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया,  जब इलाज करवाने पहुंचे दो गुट आपस में भिड़...

पंजाब में सभी गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स खत्म करने के लिए 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू

चंडीगढ़: पंजाब को कूड़ा-कचरा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह...

छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी भेदभाव के खिलाफ बुलंद की थी आवाज: Tarunpreet Singh Sondh

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, बिजली, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह...