Himachal Govt
Punjab Govtछह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी भेदभाव के खिलाफ बुलंद की...

छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी भेदभाव के खिलाफ बुलंद की थी आवाज: Tarunpreet Singh Sondh

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, बिजली, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज युवा पीढ़ी से श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि गुरु साहिब ने आज से करीब छह सदियों पहले उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की थी।

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा आयोजित वर्ष भर चलने वाले समारोहों की श्रृंखला के तहत सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी, मोहाली में आयोजित 8वें राज्य स्तरीय सेमिनार को संबोधित करते हुए स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने मानवता के आध्यात्मिक और सामाजिक उत्थान में महान योगदान दिया तथा श्रम की गरिमा और कड़ी मेहनत के सिद्धांत को विशेष महत्व दिया।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने उस दौर में दबे-कुचले और कमजोर वर्गों के पक्ष में निर्भीकता से आवाज़ उठाई, जब लोगों के साथ जाति और अन्य सामाजिक विभाजनों के आधार पर भेदभाव और अन्याय किया जाता था। गुरु साहिब ने समानता, न्याय और मानवीय गरिमा के सार्वभौमिक सिद्धांतों का प्रचार किया तथा भेदभाव से मुक्त समाज की परिकल्पना की।

सौंद ने आगे जानकारी दी कि जालंधर के डेरा बल्लां के निकट 25 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र का निर्माण किया जा रहा है, जबकि इस परियोजना के लिए भूमि खरीद पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 650वें प्रकाश पर्व के वर्ष भर चलने वाले समारोहों के लिए प्रारंभिक तौर पर 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने कमजोर वर्गों के उत्पीड़न का विरोध किया और पूरी मानवता में समानता का उपदेश दिया। श्री गुरु रविदास जी द्वारा प्रतिपादित बेगमपुरा की अवधारणा ऐसे समानतापूर्ण समाज का आदर्श प्रस्तुत करती है, जहां सभी लोग जाति और रंग के भेदभाव से मुक्त होकर सम्मान और गरिमा के साथ जीवन व्यतीत कर सकें।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: घर के अंदर नशा बेचने के आरोप में महिला काबू, देखें वीडियो

नशा खरीदने आये युवक को भी पुलिस ले गई...

Haryana News: अस्पताल में इलाज करवाने आए दो गुट आपस में भिड़े, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में उस समय हंगामा मच...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सभी पंजाबियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने...

10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को Website पर करना होगा Upload

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश...

Jalandhar News: घर के अंदर नशा बेचने के आरोप में महिला काबू, देखें वीडियो

नशा खरीदने आये युवक को भी पुलिस ले गई साथ जालंधरः महानगर में नशा बेचने के आरोप में पुलिस ने...

Haryana News: अस्पताल में इलाज करवाने आए दो गुट आपस में भिड़े, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया,  जब इलाज करवाने पहुंचे दो गुट आपस में भिड़...

पंजाब में सभी गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स खत्म करने के लिए 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू

चंडीगढ़: पंजाब को कूड़ा-कचरा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सभी पंजाबियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर देश-विदेश में बसे समस्त पंजाबियों...