चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार द्वारा अपनी प्रमुख पहल ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत 27 अक्टूबर से 14 नवंबर, 2026 तक राज्यभर में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान प्रदेश के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रहा है।
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कदम उठाए गए हैं, ताकि सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और विद्यार्थियों के अनुकूल शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित किया जा सके। इस अभियान के तहत लगभग 600 सरकारी स्कूलों में उन्नत किए गए बुनियादी ढांचे का उद्घाटन किया गया है, जिससे दो लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।
‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत भगवंत मान सरकार सुरक्षित और विद्यार्थियों के अनुकूल शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कक्षाकक्षों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और अन्य आवश्यक स्कूली सुविधाओं के उन्नयन पर अपना ध्यान केंद्रित रखना जारी रखेगी। इस पहल के अंतर्गत सरकारी स्कूलों को मजबूत बनाने के लिए अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन समितियों और स्थानीय नेताओं की भागीदारी पर भी विशेष जोर दिया गया है।
‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ एक व्यापक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली के निर्माण की दिशा में निर्णायक कदम है। इसके माध्यम से भगवंत मान सरकार सरकारी क्लासरूमों की तस्वीर बदलने और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए प्रयासरत है।
