Girl in a jacket
HomeBreaking Newsयौन उत्पीड़न के आरोप में मशहूर बाबा गिरफ्तार

यौन उत्पीड़न के आरोप में मशहूर बाबा गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 33 वर्ष के एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने ये जानकारी मीडिया से साझा की है। इस सिलसिले में पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि विनोद कश्यप को द्वारका उत्तर पुलिस थाने में दर्ज यौन उत्पीड़न की 2 शिकायतों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘विनोद ककरोला इलाके में माता मसानी चौकी दरबार लगाता था। वह एक यूट्यूब चैनल भी चलाता था, जिसके बड़ी संख्या में फालोवर हैं।’

उन्होंने बताया ‘दोनों मामलों में, आरोप है कि उसने महिला श्रद्धालुओं को उनकी समस्याओं के समाधान में मदद करने के बहाने बुलाया और उनसे कहा कि उन्हें ‘गुरु सेवा’ करनी चाहिए। इसके बाद उसने महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया और उन्हें घटना का खुलासा न करने की धमकी दी।’ द्वारका के ककरोला गांव से इस बाबा की गिरफ्तारी हुई। इस बाबा पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वह कथित तौर पर दुखी महिलाओं से सब ठीक करने के बहाने पैसे ऐंठता था फिर मौका पाकर उनका बलात्कार करता था। इतना ही नहीं वह पीड़ित महिलाओं को बाद में ब्लैकमेल भी करता था।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के अधिकारी हर्षवर्धन ने बताया कि जिला पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और 506 के तहत 2 केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है। महिलाओं के साथ जो यौन उत्पीड़न, शोषण और भेदभाव होता है, उसका प्रभाव न केवल मानसिक रूप से पड़ता है, बल्कि इसके साथ-साथ उन पर किए जाने वाले यौन उत्पीड़न का शारीरिक प्रभाव भी पड़ता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -