Health Tips: 35 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से शुरू हो जाते हैं। इस उम्र में हड्डियों की मज़बूती, त्वचा की चमक और इम्यूनिटी का गिरना आम बात है। लेकिन अगर डाइट में कुछ खास चीज़ें नियमित रूप से शामिल की जाएं, तो न सिर्फ उम्र को मात दी जा सकती है बल्कि एक हेल्दी और एक्टिव लाइफ भी जी सकती हैं।
1. अलसी के बीज (Flaxseeds)
अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर होते हैं। यह हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है और हृदय रोगों के खतरे को कम करता है।
कैसे खाएं: रोज सुबह एक चम्मच पिसी हुई अलसी गर्म पानी या दही के साथ लें।
2. कैल्शियम युक्त आहार (Milk, Paneer, Broccoli)
35 के बाद हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। कैल्शियम युक्त चीजें जैसे दूध, पनीर, दही और हरी सब्ज़ियां इस खतरे को काफी हद तक टाल सकती हैं।
डॉक्टर की सलाह: विटामिन D की मात्रा भी बनाए रखें ताकि कैल्शियम अच्छे से अवशोषित हो सके।
3. प्रोटीन रिच फूड (अंकुरित दालें, अंडे, टोफू)
प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मज़बूती देता है और मेटाबोलिज्म को एक्टिव बनाए रखता है। बढ़ती उम्र में यह मसल लॉस और थकान को रोकता है।
हेल्थ टिप: हर मील में थोड़ा प्रोटीन ज़रूर शामिल करें — चाहे ब्रेकफास्ट हो या डिनर।