Girl in a jacket
HomeHimachalहमीरपुर के शम्मी खान और अकील चिट्टे संग गिरफ्तार

हमीरपुर के शम्मी खान और अकील चिट्टे संग गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित:हरोली पुलिस ने चिट्टे के दो तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की है। शनिवार को होशियारपुर से पंडोगा की ओर जा रहे दो संदिग्धों की जब हरोली पुलिस ने तालाशी ली तो उनके पास से 3.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस की एक टीम पंडोगा चौकी इंचार्ज एसआई गुरधियान शर्मा के नेतृत्व में शनिवार शाम पंडोगा तक्षक कांप्लेक्स के पास नाका लगा यातायात चैकिंग पर थी। इसी दौरान एक बाइक संख्या (एचपी-74-ए-2325) होशियारपुर से पंडोगा की ओर आई। उसके ऊपर दो युवक सवार थे।
जब उन्हें रोकने का प्रयास हुआ तो उन्होंने एक संदिग्ध वस्तु बाइक से दूर फेंक दी। जब पुलिस ने संदिग्धों को रोककर उस वस्तु की जांच की तो वह चिट्टा/हेरोईन पाई गई। दोनों की पहचान हमीरपुर जिले के 26 वर्षीय शम्मी खान पुत्र नज़ीर मोहम्मद, निवासी गाँव कोटा, तहसील भोरंज और 29 वर्षीय आकिल खान पुत्र दिलावर खान, निवासी गाँव कपोटी, तहसील हमीरपुर के रूप में हुई है। हरोली थाने में दोनों की गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21, 29-61-85 के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब चिट्टे की सप्लाई चेन को खंगाल रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -