Girl in a jacket
HomeHimachalअनमोल का भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन पर महाविद्यालय द्वारा सम्मान

अनमोल का भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन पर महाविद्यालय द्वारा सम्मान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा 9 से 12 जनवरी को  राष्ट्रीय युवा उत्सव (viksit bharat young leaders dialogue 2026  ) भारत मंडपम न्यू दिल्ली में आयोजित किया गया । इस  राष्ट्रीय युवा उत्सव में राजकीय महाविद्यालय ऊना के छात्र अनमोल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए , भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और  देश  भर से आए लगभग 5000 प्रतिभागियों में से तृतीय स्थान हासिल किया ।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन न्यू दिल्ली में किया गया था , जिसमें विजेताओं को  केंद्र सरकार में युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया एवं केंद्रीय  खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से द्वारा सम्मानित किया गया था । गौरतलब है कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रधानमंत्री खुद मौजूद रहे । राजकीय महाविद्यालय ऊना में अनमोल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और  प्रिंसिपल डॉ मीता शर्मा  ने छात्र की इस उपलब्धि पर हिमाचली सदरी पहनाकर सम्मानित किया । महाविद्यालय के शिक्षक प्रो पुनीत , डॉ सुरेश , प्रो शशि ,डॉ मदन , डॉ रंजू और अनमोल के मेंटर प्रो विकास सैनी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। अनमोल ने कहा कि अपने नाम के साथ हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय मंच पर सुनना उनकी  लिए जिंदगी का सबसे गौरवशाली क्षण था तथा  एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से बहुत कुछ सीखने को मिला ।

इससे पहले अनमोल ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान हासिल किया था । राजकीय महाविद्यालय ऊना की   प्रिंसिपल डॉ मीता शर्मा ने छात्र की इस उपलब्धि  को महाविद्यालय के लिए एक गौरव का पल बताया । उन्होंने कहा कि इस तरह की कड़ी मेहनत और लक्ष्य को प्राप्त करने का जनून महाविद्यालय के सभी छात्रों के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत  है । उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य कला को प्रस्तुत करने का अवसर देती हैं  और साथ की उन्होंने अनमोल के भविष्य के लिए उसे शुभकामनाएं दीं।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -