Girl in a jacket
HomeInternationalMiddle East में चल रही Tension के बीच Donald Trump और PM...

Middle East में चल रही Tension के बीच Donald Trump और PM Modi के बीच हुई बात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाच में फोन पर बात हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद पहली बार दोनों की बातचीत हुई है। इस फोनकॉल के आखिर में ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि – ‘मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि हम सभी आपसे प्यार करते हैं (We All Love You)। यह बातचीत करीबन 40 मिनट तक चली और इस साल दोनों नेताओं के बीच ऐसी बातचीत तीसरी बार हुई है’।

अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने किया कंफर्म

अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने बताया कि इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के रिश्तों में हुई प्रगति पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों और हफ्तों में दोनों देशों के बीच कई बड़े समझौते हो सकते हैं खासतौर पर ऊर्चा क्षेत्र में। फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी का मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में लिखा कि उन्होंने अपने दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात की और दोनों देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में हुए अच्छे कामों की समीक्षा की है। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत और अमेरिका अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबाधित है।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने बताया कि बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई है। दोनों नेताओं से इस बात पर जोर दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला और सुरक्षित रहना चाहिए। यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए बहुत ही अहम है। खासतौर पर तेल की सप्लाई के लिए।

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री हाल ही में अमेरिका का तीन दिन का दौरा पूरा करके लौटे हैं। साथ ही अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले महीने भारत में आने वाले हैं। इस दौरान उनके विदेश मंत्री एस. जयशंकर और बाकी अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

डोनाल्ड ट्रंप और मोदी के बीच इन मुद्दों पर हुई बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मोदी इस साल तीन बार बात कर चुके हैं। इससे पहले 2 फरवरी को दोनों नेताओं ने व्यापार समझौते में प्रगति पर चर्चा हुई थी जबकि 24 मार्च को उन्होंने मध्य पूर्व के हालात पर भी बात की थी। इसी बीच ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीत बातचीत पर फिर से बात शुरु होगी। यह अगले दो दिनों में होगी। उन्होंने बताया कि बातचीत के लिए जगह पाकिस्तान ही रहेगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -