Himachal Govt
Punjab Govtअमन अरोड़ा ने पंजाब-शारजाह व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए निर्यात...

अमन अरोड़ा ने पंजाब-शारजाह व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए निर्यात पर दिया जोर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/शारजाह: पंजाब की यू.ए.ई. निवेश पहुंच को अगले चरण में ले जाते हुए राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब और यू.ए.ई. के बीच व्यापारिक, निवेश एवं औद्योगिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल (IBPC) के साथ रणनीतिक बातचीत की। यह बातचीत बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) संबंधों को मजबूत करने और एक संगठित ढांचा स्थापित करने पर केंद्रित थी, ताकि पंजाब और शारजाह के उद्यमियों को साझेदार तलाशने, संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) स्थापित करने, निर्यात बढ़ाने और दीर्घकालिक पारस्परिक लाभकारी व्यापारिक संबंध स्थापित करने में मदद मिल सके।

उद्योग मंत्री ने पंजाब के मजबूत औद्योगिक आधार, बेहतर उद्यमी इकोसिस्टम और उत्तर भारत में इसकी रणनीतिक स्थिति को प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने नियमों को सरल बनाकर, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देकर और निवेशकों को शुरू से अंत तक पेशेवर सुविधाएं प्रदान करके पंजाब को भारत के सबसे पसंदीदा निवेश स्थलों में से एक बनाने के लिए निर्णायक सुधार किए हैं।

‘इन्वेस्ट पंजाब’ के सी.ई.ओ. श्री अमित ढाका ने एक प्रस्तुति के माध्यम से राज्य में निवेश के अवसरों, प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में किए गए बड़े सुधारों को प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के विशेष मॉडल पर भी प्रकाश डाला, जो निवेशकों को नियामक मंजूरियों, निवेश सुविधा और बाद की देखभाल के लिए ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टल के माध्यम से सिंगल-पॉइंट सुविधा प्रदान करता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बदोली में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने सुनाया भगवान श्रीकृष्ण की...

हिसार में तेज गति से करवाया जाए IMC का निर्माण कार्य: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: रमेश ने हांगकांग में जीते दो गोल्ड मेडल, पिंगलवाड़ा और देश का बढ़ाया मान, देखें वीडियो

अमृतसर: हांगकांग में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स ईस्ट एशिया कॉम्पिटिशन...

ESI सुविधा समागम में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर जताया रोष

चिकित्सा सुविधाओं में एक माह में सुधार न होने...

वाटरशेड डिवलेपमेंट में दो लाख एकड़ भूमि का लक्ष्य निर्धारित – CM Saini

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

बदोली में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने सुनाया भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग, भक्ति में डूबे श्रद्धालु ऊना,सुशील पंडित:जिला ऊना...

हिसार में तेज गति से करवाया जाए IMC का निर्माण कार्य: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हिसार में एयरपोर्ट के पास आईएमसी (इंटिग्रेटिड मैनुफैक्चरिंग कलस्टर)...

Punjab News: रमेश ने हांगकांग में जीते दो गोल्ड मेडल, पिंगलवाड़ा और देश का बढ़ाया मान, देखें वीडियो

अमृतसर: हांगकांग में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स ईस्ट एशिया कॉम्पिटिशन में ऑल इंडिया पिंगलवाड़ा चैरिटेबल सोसाइटी के रमेश ने शानदार...

ESI सुविधा समागम में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर जताया रोष

चिकित्सा सुविधाओं में एक माह में सुधार न होने पर होगी हड़ताल- मेला राम चंदेल   बददी,सचिन बैंसल: ESI अस्पताल बद्दी...