Himachal Govt
BaddiESI सुविधा समागम में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर जताया रोष

ESI सुविधा समागम में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर जताया रोष

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चिकित्सा सुविधाओं में एक माह में सुधार न होने पर होगी हड़ताल- मेला राम चंदेल  

बददी,सचिन बैंसल: ESI अस्पताल बद्दी के सुविधा समागम में कामगार रोगी व उनके आश्रितों का आने वाली समस्याओं पर चिंता जताई।  कामगार नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर एक माह के भीतर सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

समागम की अध्यक्षता धर्मवीर, संयुक्त निदेशक प्रभारी व उपनिदेशक जय सिंह ने की।   बैठक में चैम्बर आफ कॉमर्स हिमाचल प्रदेश पोंटा साहिब के सलाहकार देव व्रत यादव ने कहा कि वे पिछले सुविधा समागम में भी मांग उठा चुके है कि पोंटा साहिब औधोगिक क्षेत्र में बीस हजार से भी अधिक बीमित और उनके परिवार निवास करते है परन्तु चिकित्सा सुविधयों के नाम पर ऊंट के मुँह में जीरा है।  उन्होंने पोंटा साहिब, रामपुर बुशहर व काँगड़ा में एक एक ई०एस०आई० अस्पताल तथा बद्दी में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग रखी तथा शीघ्र पौंटा साहिब क्षेत्र में चैम्बर के साथ बैठक करने की मांग भी रखी।  धर्मवीर संयुक्त निदेशक प्रभारी ने पौंटा साहिब में चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के साथ 24  सितम्बर को बैठक करने के लिए हामी भरी और पौंटा साहिब, रामपुर बुशहर और काँगड़ा में ESI अस्पताल खोलने तथा बद्दी में ई०एस०आई० मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए कहा की चैम्बर प्रस्ताव आंकड़ों के साथ भेजे ताकि वे प्रस्ताव को मुख्यालय नई दिल्ली भेज सके।

यादव ने वर्ष 2015 में ड्यूटी से घर जाते समय जसवंत कौर नालागढ़ के पति की मृत्यु के मामले में कहा कि निगम आश्रित लाभ देने में जानबूझ कर देरी कर रहा है जो शोभनीय नहीं है।  उन्होंने यह भी कहा कि सुरेंद्र कुमार पुत्र तारा चंद ई०एस०आई० नंबर 14157656 के कैंसर रोग के लिए बोनेमाररो ट्रांसप्लांट के लिए अग्रिम राशि 15 लाख देने में निगम ने लगभग ढाई महीने का समय लगाया जो कि निराशाजनक है जिससे कामगारों में निगम के प्रति विश्वास में कमी  आएगी। उप निदेशक जय सिंह ने जसवंत कौर के पति के मामले में बताया कि यह मामला मुख्यालय के साथ तत्परता से चल रहा है और जल्द ही निर्णय लिया जायेगा।

दीपक स्पिनर्स लिमिटेड के एच० आर० हेड भूपिंदर कुमार ने एक सनसनी खेज मामला बैठक में उठाया कि जो कामगार ई०एस०आई० में पंजीकृत होता है उसे एक माह तक ई०एस०आई० अस्पताल में उपचार नहीं दिया जा रहा है  और बोला जाता है  कि उसका नाम ऑनलाइन नहीं दिख रहा है और आये दिन दर्जनों मरीज वहा से भगाये जा रहे है जिसपर संयुक्त निदेशक ने कहा की वे अस्पताल के लिए इस बारे तत्काल समुचित निर्देश जारी कर रहे है जिसमे सरकारी अस्पतालों के एस्टीमेट में कटौती न करने के लिए भी नियमो की जानकारी मांगी जायेगी।

भारतीय मजदूर संघ प्रदेश सचिव राजू भरद्वाज ने कहा कि यह मॉडल अस्पताल एक डिस्पेंसरी के रूप में काम कर रहा है न कि एक मॉडल हॉस्पिटल के रूप में अर्थात न तो कोई सुविधाएँ है और मरीज को केवल रेफेरे किया जा रहा है।  उन्होंने कहा की यह मामला ई०एस०आई० विजिलेंस के जांच का है कि हर महीने मोहाली कि एक प्राइवेट हॉस्पिटल के बिल करोड़ो में आ रहा है।  राजू ने कहा कि हाल ही में ऐसे प्राइवेट अस्पतालों के करोड़ो के बिलो पर करनाल (हरियाणा) तथा गुजरात ई०एस०आई० अस्पताल वापी में डॉक्टरों और अधिकारिओं को सस्पेंड तक कर दिया गया है परन्तु बद्दी में ऐसे मामलो के लिए विजिलेंस जांच की शिफारिश नहीं की जा रही है।

भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश के सदस्य मेला राम चंदेल ने कहा कि ई०एस०आई० मॉडल हॉस्पिटल काठा में मरीजों को न दवा मिल रही है और न ही अल्ट्रासाउंड मशीन चल रही है तथा सी०ए० आर० एम० मशीन भी लगभग डेढ़ साल से बंद है।  मेला राम ने कहा कि अस्पताल में चर्मरोग का डॉक्टर नहीं है, अल्ट्रासाउंड का डॉक्टर नहीं है तथा जब मरीज को आपातकाल में रेफेर किया जाता है तो एम्बुलेंस में केवल ऑक्सीजन होती है तथा एम्बुलेंस की भी जर्जर दशा होती है तथा कोई नर्स या डॉक्टर मरीज के साथ एम्बुलेंस में नहीं जाता।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं हाई इंसेंटिव यूनिट भी आज तक नहीं चल है और ई०एस०आई० अस्पताल  काठा के आपातकाल में मरीज को रिसीव करने के लिए कोई भी स्टाफ उपलब्ध नहीं होता, यह स्थिति संतोषजनक नहीं है।  मेला राम ने यह भी मांग रखी कि सभी वार्डो में वातानुकूलन होना चाहिए।  उन्होंने यह भी कहा यदि एक माह के अंदर चिकित्सा सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ तो भारतीय मजदूर संघ ई०एस०आई० अस्पताल काठा में हड़ताल करने पर मजूर होगा। जिसमे उद्योगपतियों, श्रमिक संगठनो व कामगार प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ग्रामीण सफाई कर्मियों को मिला हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मियों...

CM Saini से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कश्मीरी...

नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम ITI भवन में शुरू

बददी,सचिन बैंसल: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) एवं अतिरिक्त...

Punjab News: गली-सड़ी अवस्था में व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के कस्बा घुमान के गांव सखोवाल में...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल दस्तक...

ग्रामीण सफाई कर्मियों को मिला हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मियों के हित में कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी फैसले लिए हैं। ये...

CM Saini से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित कबीर कुटीर...

नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम ITI भवन में शुरू

बददी,सचिन बैंसल: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार विकास खण्ड पट्टा (जिला सोलन) के...

Punjab News: गली-सड़ी अवस्था में व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के कस्बा घुमान के गांव सखोवाल में एक वयक्ति की गली सड़ी हालत में शव मिलने का...