Himachal Govt
Haryana Govtहिसार में तेज गति से करवाया जाए IMC का निर्माण कार्य: CM...

हिसार में तेज गति से करवाया जाए IMC का निर्माण कार्य: CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हिसार में एयरपोर्ट के पास आईएमसी (इंटिग्रेटिड मैनुफैक्चरिंग कलस्टर) के कार्य को तेजी से पूरा करवाया जाए। इसके निर्माण से इस पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा जिससे हिसार व आसपास के क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बृहस्पतिवार को प्रदेश में ‘स्टेट प्रगति पोर्टल’ के तहत चल रही 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित 11 विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और इन्हें समय पर पूरा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आईएमसी से संबंधित निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो तथा गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि आईएमसी में एयरस्पेस, आर्मी कॉरीडोर तथा मेडिकल क्षेत्र के विकास के लिए भी विशेष प्रावधान किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं की भौतिक प्रगति, निर्धारित समयसीमा, लागत में संशोधन, कार्यों में आ रही बाधाओं तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और जहां भी कार्य की गति धीमी है, वहां आवश्यक कदम उठाकर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा किया जाए।

ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी परियोजनाओं की भी समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इनमें गुरुग्राम में स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के तहत 11 केवी फीडर लाइनों का नवीनीकरण, यमुनानगर के जगाधरी डिवीजन में आरडीएसएस कार्य, यमुनानगर में 800 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल इकाई की स्थापना, रेवाड़ी जिले में आरडीएसएस के तहत लॉस रिडक्शन कार्य तथा विभिन्न 33 केवी सब-स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

किसानों से जुड़ी विद्युत परियोजनाओं पर भी फोकस

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र सर्कल में कृषि कनेक्शनों के लिए 4,717 एच-पोल लगाने तथा नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की परियोजना की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का 57 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और संशोधित लक्ष्य के अनुसार शेष कार्य मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ग्रामीण सफाई कर्मियों को मिला हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मियों...

CM Saini से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कश्मीरी...

नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम ITI भवन में शुरू

बददी,सचिन बैंसल: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) एवं अतिरिक्त...

Punjab News: गली-सड़ी अवस्था में व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के कस्बा घुमान के गांव सखोवाल में...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल दस्तक...

ग्रामीण सफाई कर्मियों को मिला हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मियों के हित में कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी फैसले लिए हैं। ये...

CM Saini से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित कबीर कुटीर...

नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम ITI भवन में शुरू

बददी,सचिन बैंसल: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार विकास खण्ड पट्टा (जिला सोलन) के...

Punjab News: गली-सड़ी अवस्था में व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के कस्बा घुमान के गांव सखोवाल में एक वयक्ति की गली सड़ी हालत में शव मिलने का...