Himachal Govt
Unaबदोली में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

बदोली में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने सुनाया भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

ऊना,सुशील पंडित:जिला ऊना के गांव बदोली स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित भागवत के विभिन्न प्रसंगों का रसपूर्ण वर्णन सुनाया।

कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करने वाला आध्यात्मिक मार्ग है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से हमें प्रेम, करुणा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में अहंकार का त्याग कर प्रभु के प्रति श्रद्धा और विश्वास बनाए रखना चाहिए।

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया तो पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भजनों और भगवान के जयकारों से कथा स्थल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जोशी परिवार एवं समूह बदोली निवासी की ओर से किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आचार्य गणेश दत्त शास्त्री के मुखारविंद से भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ग्रामीण सफाई कर्मियों को मिला हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मियों...

CM Saini से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कश्मीरी...

नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम ITI भवन में शुरू

बददी,सचिन बैंसल: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) एवं अतिरिक्त...

Punjab News: गली-सड़ी अवस्था में व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के कस्बा घुमान के गांव सखोवाल में...

ग्रामीण सफाई कर्मियों को मिला हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मियों के हित में कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी फैसले लिए हैं। ये...

CM Saini से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित कबीर कुटीर...

नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम ITI भवन में शुरू

बददी,सचिन बैंसल: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार विकास खण्ड पट्टा (जिला सोलन) के...