Himachal Govt
Punjab Govtडॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘स्माइल योजना’ बनी जीवन की ओर...

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘स्माइल योजना’ बनी जीवन की ओर नई उम्मीद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के सबसे अधिक जरूरतमंद और हाशिए पर रह रहे लोगों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी प्रतिबद्धता के तहत कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘स्माइल योजना’ के अंतर्गत अमृतसर, पटियाला, लुधियाना और जालंधर में बेघर और भिक्षावृत्ति में शामिल व्यक्तियों के बचाव, पुनर्वास और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अमृतसर में मार्च 2026 से चल रहे सर्वेक्षण के दौरान अब तक 422 भिक्षावृत्ति में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 32 व्यक्तियों का सफल पुनर्वास किया गया है, जिनमें 8 व्यक्तियों को उनके परिवारों के साथ पुनः जोड़ा गया, 2 बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाया गया, 4 व्यक्तियों के आधार कार्ड बनवाए गए, 1 व्यक्ति को आशीर्वाद योजना का लाभ दिलाया गया, 4 व्यक्तियों को वृद्धाश्रम भेजा गया और 13 व्यक्तियों को रोजगार अथवा व्यवसाय से जोड़ा गया।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि स्माइल योजना का उद्देश्य केवल भिक्षावृत्ति से मुक्ति दिलाना नहीं, बल्कि प्रत्येक जरूरतमंद को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भिक्षावृत्ति में शामिल व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, काउंसलिंग, कौशल विकास, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने आम लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर भिक्षा मांगने वाले व्यक्तियों को नकद राशि देने की बजाय उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध पुनर्वास और सामाजिक सहायता सेवाओं तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही भिक्षावृत्ति-मुक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक “रंगला पंजाब” का निर्माण संभव है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CBSE स्कूलों के लिए ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवन रंग योजना तय

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में...

आवास्थी कॉलेज ऑफ लॉ में HPU की निरीक्षण टीम ने किया शैक्षणिक निरीक्षण

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की निरीक्षण टीम द्वारा...

अमन अरोड़ा ने पंजाब-शारजाह व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए निर्यात पर दिया जोर

चंडीगढ़/शारजाह: पंजाब की यू.ए.ई. निवेश पहुंच को अगले चरण...

ऊना बस स्टैंड पर HRTC चालक से मारपीट, मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: ऊना बस स्टैंड में हिमाचल पथ परिवहन...

CBSE स्कूलों के लिए ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवन रंग योजना तय

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीबीएसई...

आवास्थी कॉलेज ऑफ लॉ में HPU की निरीक्षण टीम ने किया शैक्षणिक निरीक्षण

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की निरीक्षण टीम द्वारा आज आवास्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ का शैक्षणिक सत्र 2026-27...

अमन अरोड़ा ने पंजाब-शारजाह व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए निर्यात पर दिया जोर

चंडीगढ़/शारजाह: पंजाब की यू.ए.ई. निवेश पहुंच को अगले चरण में ले जाते हुए राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री...

ऊना बस स्टैंड पर HRTC चालक से मारपीट, मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: ऊना बस स्टैंड में हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया...