चंडीगढ़ः चंडीगढ़ और पंजाब में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा, जहां एमएसपी (MSP) की कानूनी गारंटी और अन्य मांगों को लेकर किसानों में भारी जोश और एकजुटता दिखाई दी जा रही है।
वर्तमान में चंडीगढ़ में 1 से 7 सितंबर तक के लिए धरना-प्रदर्शन किए जा रहे है। किसानों की प्रमुख मांगों में सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) को रद्द करना और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों का समाधान शामिल है। इस दौरान किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ रैली में शामिल हो रहे है।