Himachal Govt
ChandigarhPunjab News: असली मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए हो रही बदले...

Punjab News: असली मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए हो रही बदले की राजनीति – Raja Warring, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर चुनावी सभा के दौरान कथित अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने गिरफ्तारी के आदेश के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का बयान सामने आया है।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए राजा वडिंग ने नेशनल SC-ST कमिशन की ओर से उनके खिलाफ जारी की गई प्रेस रिलीज को राजनीतिक मामला बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और सवाल उठाया कि घटना के करीब 10  महीने बाद नेशनल कमीशन को यह मामला क्यों याद आया।

उन्होंने दावा किया कि यह सारा नाटक उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली स्थल को गंगाजल से कथित रूप से शुद्ध करने के गंभीर मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए रचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के अधिकारियों को उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश देना भी इसी सिलसिले की एक कड़ी है, जिसका मकसद जनता का ध्यान असली मुद्दे से भटकाना है। राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भी पहले उनके खिलाफ एक आदेश जारी किया था, जिस पर अदालत ने रोक लगा दी थी।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ऐसी राजनीतिक चालों और दबाव की रणनीतियों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस बात का जवाब देना होगा कि सिर्फ इसलिए किसी जगह का शुद्धिकरण क्यों किया गया, क्योंकि वहां एक दलित नेता ने रैली को संबोधित किया था।

पूरे मामले की जांच की मांग
राजा वडिंग ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पूरी जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने दोहराया कि नेशनल कमीशन की ओर से अब जारी की गई प्रेस रिलीज को वह राजनीतिक कार्रवाई के तौर पर देख रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़:...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता...

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के बीओ व एक अन्य दलाल को विजिलेंस ने 22 हजार...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: पुलिस ने गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों को सौंपा, देखें वीडियो

पठानकोट: जिले के लोगों को राहत देते हुए पठानकोट पुलिस ने गुम और चोरी हुए 100 से ज्यादा मोबाइल...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़: मनीमाजरा में गन पॉइंट पर होंडा सिटी कार लूटने के...