Himachal Govt
LudhianaPunjab News: सड़क हादसे में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत

Punjab News: सड़क हादसे में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा अमृत कौर की मौत हो गई जबकि उसकी सहेली दीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा जगराओं के गांव शेरपुर कलां में हुआ। जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल पर अपने घर वापस लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि अमृत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दीप कौर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर जगराओं की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमृत कौर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

वहीं, घायल दीप कौर को लुधियाना के सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना सदर के इंचार्ज सुखविंदर सिंह दियोल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के असल कारणों और फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार। कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Srinagar International Airport पर टला बड़ा हादसा, पोल से टकराया Indigo का विमान, देखें वीडियो

बाल-बाल बचे यात्री नई दिल्ली: श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा...

Punjab News: जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण मंदिर में भारी सख्यां में उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

अमृतसरः देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से...

Punjab News: बारिश बनी आफत, सिविल अस्पताल में आया पानी, मरीज परेशान, देखें वीडियो

पठानकोटः शहर में बारिश से मौसम तो सुहाना हो...

जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में लगी रौनक, सज गए मंदिर, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः जन्माष्टमी के उपलक्ष में चंडीगढ़ के बाजार सज...

Srinagar International Airport पर टला बड़ा हादसा, पोल से टकराया Indigo का विमान, देखें वीडियो

बाल-बाल बचे यात्री नई दिल्ली: श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है। शुक्रवार सुबह लैंडिंग के बाद यात्रियों...

Punjab News: जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण मंदिर में भारी सख्यां में उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

अमृतसरः देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमृतसर के प्रसिद्ध दुर्गियाना मंदिर ने...

Jalandhar News: फिर विवादों में आई पुलिस, चालान काटने के बाद युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

जालंधर, ENS: पुलिस एक बार फिर से विवादों में आ गई है। दरअसल, ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले...

Punjab News: बारिश बनी आफत, सिविल अस्पताल में आया पानी, मरीज परेशान, देखें वीडियो

पठानकोटः शहर में बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया है, मगर शहर की सड़कों ने तालाब का रूप...