नई दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों से 24 घंटे के भीतर माफी मांगने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह कार्रवाई डॉ. गुरप्रीत कौर मान को लेकर की गई कथित टिप्पणियों के संबंध में की गई है।