Himachal Govt
ChandigarhPunjab News: ED को लेकर BJP पर बरसे अमन अरोड़ा, कहा- तोते...

Punjab News: ED को लेकर BJP पर बरसे अमन अरोड़ा, कहा- तोते की तरह काम कर रही एजेंसियां, देखें Live ​​

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में ईडी की कार्रवाई को लेकर सियासत माहौल गरमाया हुआ है। दरअसल, हाल ही ईडी टीम द्वारा भेजी गई चिट्‌ठी को लेकर मामला गरमा गया है। ऐसे में आप पार्टी के पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईडी टीम द्वारा की जा रही लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के जरिए पंजाब और आम आदमी पार्टी की लीडरशिप को बदनाम करने में लगी हुई है। अमन अरोड़ा ने ईडी द्वारा भेजी गई चिट्ठी दिखाते हुए कहा कि ईडी टीम ने पंजाब पुलिस को तीसरी चिट्ठी लिखकर धारा 66(2) के तहत एफआईआर दर्ज करने को कहा है। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को पंजाब पुलिस ने ईडी को पत्र लिखकर केस से जुड़े दस्तावेज और सामग्री मांगी थी, ताकि सबूतों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

पंजाब पुलिस ने ईडी के अधिकारी को 1 सितंबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक कोई अधिकारी पेश नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब के अधिकारियों को ईडी टीम बुलाती है तो वे सहयोग करते हैं, लेकिन जब पंजाब पुलिस ने ईडी के एक अधिकारी से केस से जुड़े तथ्य मांगे तो वह उपलब्ध नहीं कराए गए। अगर खेल खेलना है तो बराबर का खेल खेला जाएगा। एक तरफ ईडी तो दूसरी तरफ पंजाब पुलिस होगी। इस तरह राज्य सरकार नहीं चलाई जाती। अमन अरोड़ा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का मकसद पंजाब में हंगामा खड़ा करना, आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडरशिप को उलझाए रखना और अफसरों को डराकर रखना है।

अगर अफसर डर में रहेंगे तो वे ठीक से काम नहीं कर पाएंगे। ईडी केंद्र के तोते की तरह काम कर रही है। अमन अरोड़ा ने दावा किया कि ईडी के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। सिर्फ मीडिया के जरिए नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कभी मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम चलाया जाता है, कभी संजीव अरोड़ा का, कभी उनका और कभी कटारूचक का नाम सामने आता है। इनके पास कुछ नहीं है। अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर अमन अरोड़ा ने कहा कि करीब दो महीने पहले धीर कंस्ट्रक्शन से उनका नाम जोड़कर खबरें चलाई गईं। उन्होंने एल्टस से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि इसके सीएलयू की शुरुआत 2012 में हुई थी, जब पंजाब में अकाली दल-भाजपा की सरकार थी। इसके बाद अलग-अलग जमीनों को लेकर कई बार प्रक्रिया हुई। उस दौरान अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस की सरकारें सत्ता में थीं। अमन अरोड़ा ने कहा कि लेआउट प्लान भी 2011 में लिया गया था और यह करीब 230 एकड़ का था।

मेरे कार्यकाल में केवल एक सीएलयू हुआ, लेकिन उसके बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं रखी जा रही। उन्होंने दावा किया कि एल्टस से जुड़ी FIR को हाईकोर्ट पहले ही रद्द कर चुका है। अमन अरोड़ा ने कहा कि अगर ED को सीएलयू और लेआउट प्लान में गड़बड़ी लगती है तो उस समय के सभी जिम्मेदार लोगों से पूछताछ होनी चाहिए। 2012 से लेकर 2022 तक अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस की सरकारें रहीं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उस समय यह महकमा सुखबीर बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान, अमन अरोड़ा और अब मुंडिया तक मामला पहुंचता है। तो हम सबको उठा लो, सब कुछ साफ हो जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: AAP Party के हलका ईंचार्ज जल्द BJP में होंगे शामिल

जल्द एक विधायक भी दे सकता है पार्टी को...

Bombay Highcourt के निर्देशः Disha Salian केस में 6 साल बाद CBI करेगी मौत की जांच

मुंबईः दिशा सालियान की मौत के मामले में 6...

Chemical Factory में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला के इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल की फैक्टरी...

दर्दनाक हादसाः दक्षिण सिनाई में बस पलटने से 16 लोगों की मौत, 28 घायल

काहिराः मिस्र के दक्षिण सिनाई इलाके से एक बेहद...

MSP की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी को लेकर किसानों का दूसरे दिन भी आंदोलन जारी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ और पंजाब में किसानों का आंदोलन दूसरे...

Jalandhar News: AAP Party के हलका ईंचार्ज जल्द BJP में होंगे शामिल

जल्द एक विधायक भी दे सकता है पार्टी को झटका जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Bombay Highcourt के निर्देशः Disha Salian केस में 6 साल बाद CBI करेगी मौत की जांच

मुंबईः दिशा सालियान की मौत के मामले में 6 साल बाद एक नया मोड़ आया है। जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट...

Chemical Factory में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला के इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार अलीपुर...

दर्दनाक हादसाः दक्षिण सिनाई में बस पलटने से 16 लोगों की मौत, 28 घायल

काहिराः मिस्र के दक्षिण सिनाई इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के दहाब-नुवैबा रोड पर...